देश

‘आयुष्मान भारत योजना’ में बड़ा बदलाव, अब एक परिवार के कितने लोग बनवा सकते हैं कार्ड; जानिए

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाता है. केंद्र सरकार द्वारा संचालित इस स्वास्थ्य योजना में अप्लाई करने के बाद आयुष्मान कार्ड बनता है. इस कार्ड के बनने के बाद कोई भी व्यक्ति 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है. लेकिन, बुधवार (11 सितंबर 2024) को इस योजना में एक बड़ा बदलाव किया गया है. कैबिनेट की मीटिंग में 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना में शामिल करने का फैसला लिया गया है.

आयुष्मान भारत योजना में क्या हुआ है बदलाव

सरकार के इस फैसले का उद्देश्य 4.5 करोड़ परिवारों के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा का लाभ देना है. इस योजना के तहत पात्र लाभुकों को एक नया कार्ड जारी किया जाएगा. वहीं, अगर 70 साल के ऊपर के नागरिक वर्तमान में किसी भी स्वास्थ्य योजना का लाभ ले रहे हैं तो उनके पास आयुष्मान भारत योजना में स्विच करने का विकल्प होगा.

परिवार के कितने लोग बना सकते हैं आयुष्मान कार्ड

इस सरकारी योजना में जरूरतमंदो को सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऐसी कोई लिमिट तय नहीं है. यानी इस योजना के तहत अब एक परिवार में जितने वरिष्ठ नागरिक होंगे वे अपनाआयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं. हालांकि, परिवार के सभी वरिष्ठ नागरिक इस योजना के पात्र होने चाहिए.

किसको मिलेगा इस योजना का लाभ?

आयुष्मान भारत योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले, आदिवासी या निराश्रित, अनुसूचित जाति या जनजाति के दिव्यांग या असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले और वे लोग जो कि दिहाड़ी मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं, को लाभ मिलेगा.

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

18 seconds ago

PNB Home Loan: दिवाली पर खरीदना है अपना घर? 30 लाख के लोन पर जानें कितनी बनेगी EMI

PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…

17 minutes ago

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

27 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

38 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

47 minutes ago

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

1 hour ago