Raipur DGP-IGP Conference: रायपुर में आयोजित 60वें अखिल भारतीय DGP–IGP सम्मेलन का दूसरा दिन शनिवार सुबह शुरू हुआ. इस हाई-लेवल बैठक में पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी इस दौरान उपस्थित रहे.
दूसरे दिन कई राज्यों के डीजीपी अपने-अपने प्रस्तुति देंगे. इनमें राष्ट्रीय सुरक्षा पर उभरते खतरे, पहले दिए गए सुझावों की समीक्षा और महिला सुरक्षा में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल जैसे विषय शामिल हैं.
दिनभर चलने वाली चर्चाओं में पुलिस प्रशासन के सामने मौजूद नई चुनौतियों पर ध्यान दिया जाएगा. जन-आंदोलनों के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के बेहतर तरीकों पर विचार होगा. विदेशी भगोड़ों को वापस लाने की रणनीति, फॉरेंसिक तकनीक का बेहतर इस्तेमाल और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर अपराधों की जांच को मजबूत करने पर भी चर्चा होगी.
इस बार सम्मेलन की थीम “विकसित भारत, सुरक्षित भारत” रखी गई है. छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम बस्तर 2.0 पर विस्तृत जानकारी देंगे. मार्च 2026 में नक्सलवाद खत्म होने के बाद बस्तर में विकास के नए चरण को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस पर उनकी प्रस्तुति केंद्रित रहेगी. वहीं आईबी के विशेष निदेशक देश के आंतरिक सुरक्षा विज़न-2047 का खाका पेश करेंगे.
पीएम मोदी सुबह सवा आठ बजे ही वहां के IIAM रायपुर पहुंच गए थे. स्वागत के बाद वे लगातार बारह घंटे तक चलने वाली बैठकों में शामिल रहेंगे. इन बैठकों में आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, नक्सलवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा होगी. देर रात पीएम मोदी स्पीकर हाउस पहुंचेंगे और वहीं रात में रूकेंगे.
ये भी पढ़ें-कर्नाटक सियासी संकट! ब्रेकफास्ट मीटिंग में क्या-क्या हुआ? सिद्धारमैया-शिवकुमार का बयान आया सामने
सम्मेलन में शामिल वरिष्ठ अधिकारियों के लिए व्यापक आवास व्यवस्था की गई है. पीएम मोदी के लिए M–1, गृह मंत्री अमित शाह के लिए M–11 और अन्य अधिकारियों के लिए सर्किट हाउस व संस्थानों में कमरे आरक्षित किए गए हैं. कुल मिलाकर 33 राज्यों के DGP और पैरामिलिट्री के वरिष्ठ अधिकारियों सहित लगभग 75 पुलिस अधिकारी रायपुर में ठहरे हुए हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…
Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…
परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…
UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…
Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…