देश

अश्लील वीडियो वाले DGP का क्या हुआ? सरकार के एक्शन पर अधिकारी की सफाई

DGP Ramachandra Rao suspended: कर्नाटक के नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय के प्रमुख DGP के. रामचंद्र राव को सस्पेन्ड कर दिया गया है. दरअसल सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा था. जिसमें वे कथित तौर पर वर्दी में अपने कार्यालय के अंदर एक महिला के साथ अनुचित व्यवहार में दिख रहे हैं. अब वीडियो सामने आते ही शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया है. जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम सिद्धरमैया ने DGP रामचंद्र को निलंबित करने का फैसला लिया है. हालांकि, रामचंद्र राव का कहना है कि उनका वीडियो पूरी तरह से फर्जी है.

कौन हैं के रामचंद्र राव?

डॉ. के. रामचंद्र राव 1993 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं,  जोकि फिलहाल  नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय के पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में कार्यरत हैं. वहीं बता दें कि राज्य सरकार द्वारा पहले की गई प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अगस्त 2025 में उनकी बहाली के बाद उन्होंने यह पद संभाला था.

जानिए क्या है वायरल वीडियो में?

दरअसल वायरल वीडियो में DGP कथित तौर पर राव को अपने कार्यालय में वर्दी पहने अलग-अलग महिलाओं को गले लगाते और किस करते हुए दिखाया गया है. वहीं ये सीन DGP ऑफिस के अंदर गुप्त रूप से रिकॉर्ड किए गए लग रहे हैं. इनमें अलग-अलग ड्रेस में महिलाएं दिख रही हैं, जिनके साथ DGP राव ड्यूटी के दौरान आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं. हालांकि इस मामले में अभी तक कोई जबरदस्ती के कोई आरोप नहीं लगे हैं.

सफाई देते हुए क्या बोले राव?

सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अपनी वीडियो को लेकर राव का बयान सामने आया है. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं भी सोच रहा हूं कि यह कब और कैसे हुआ और किसने किया. आज के दौर में कुछ भी हो सकता है. मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या वीडियो पुराना है, तो उन्होंने कहा कि पुराना मतलब, आठ साल पहले का, जब मैं बेलगावी में था.

यह भी पढ़ें:‘काशी को बदनाम कर रही कांग्रेस और…’, मणिकर्णिका घाट विवाद पर क्या बोल गए योगी?

बेटी भी स्मगलिंग के मामले में हो चुकी हैं गिरफ्तार

कर्नाटक के नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय के DGP रामचंद्र राव की बेटी व एक्ट्रेस रान्या राव (Actress Ranya Rao) सोना तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुकी हैं. बता दें कि मार्च 2025 में जब वह दुबई की यात्रा से लौट रही थी, तब उसे गिरफ्तार किया गया था. उस दौरान एक्ट्रेस राव के पास से 14.8 किलो सोने की छड़ें बरामद की गई थी. जिसकी मार्केट कॉस्ट लगभग 12.56 करोड़ रुपये थी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

17 minutes ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

31 minutes ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

1 hour ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

2 hours ago