Nitin Nabin BJP President News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) में आज एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है. लंबे इंतजार और कयासों के बाद बिहार से आने वाले युवा तुर्क और 5 बार के विधायक नितिन नबीन (Nitin Nabin) को आधिकारिक तौर पर बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है. दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण ने उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया. इसके साथ ही नितिन नबीन बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं.
इस ऐतिहासिक पल के गवाह खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने. नितिन नबीन की घोषणा के बाद पीएम मोदी ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी और मुंह मीठा कराया. इससे पहले, जब प्रधानमंत्री बीजेपी मुख्यालय पहुंचे तो निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. मंच पर पार्टी के सभी शीर्ष दिग्गज एक साथ नजर आए, जो पार्टी की एकजुटता और नई लीडरशिप पर भरोसे का प्रतीक था.
5 बार के विधायक का सफर नितिन नबीन का अध्यक्ष बनना एक साधारण कार्यकर्ता के शीर्ष पर पहुंचने की कहानी है.
ये भी पढ़ें: मुश्किलें टली हैं खत्म नहीं हुईं: ‘अब बहाना नहीं चलेगा..’, राहुल गांधी को सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट का नया फरमान
चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए केवल नितिन नबीन का नाम प्रस्तावित किया गया था. उनके समर्थन में नामांकन पत्रों के 37 सेट दाखिल किए गए थे, जिनमें पीएम मोदी और संसदीय दल का प्रस्ताव भी शामिल था. सभी नामांकन वैध पाए गए, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया. नितिन नबीन ने जेपी नड्डा का स्थान लिया है, जो 2020 से पार्टी की कमान संभाल रहे थे.
Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…
UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…
Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…
पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…