DGP Ramachandra Rao suspended: कर्नाटक के नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय के प्रमुख DGP के. रामचंद्र राव को सस्पेन्ड कर दिया गया है. दरअसल सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा था. जिसमें वे कथित तौर पर वर्दी में अपने कार्यालय के अंदर एक महिला के साथ अनुचित व्यवहार में दिख रहे हैं. अब वीडियो सामने आते ही शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया है. जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम सिद्धरमैया ने DGP रामचंद्र को निलंबित करने का फैसला लिया है. हालांकि, रामचंद्र राव का कहना है कि उनका वीडियो पूरी तरह से फर्जी है.
कौन हैं के रामचंद्र राव?
डॉ. के. रामचंद्र राव 1993 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं, जोकि फिलहाल नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय के पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में कार्यरत हैं. वहीं बता दें कि राज्य सरकार द्वारा पहले की गई प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अगस्त 2025 में उनकी बहाली के बाद उन्होंने यह पद संभाला था.
जानिए क्या है वायरल वीडियो में?
दरअसल वायरल वीडियो में DGP कथित तौर पर राव को अपने कार्यालय में वर्दी पहने अलग-अलग महिलाओं को गले लगाते और किस करते हुए दिखाया गया है. वहीं ये सीन DGP ऑफिस के अंदर गुप्त रूप से रिकॉर्ड किए गए लग रहे हैं. इनमें अलग-अलग ड्रेस में महिलाएं दिख रही हैं, जिनके साथ DGP राव ड्यूटी के दौरान आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं. हालांकि इस मामले में अभी तक कोई जबरदस्ती के कोई आरोप नहीं लगे हैं.
सफाई देते हुए क्या बोले राव?
सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अपनी वीडियो को लेकर राव का बयान सामने आया है. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं भी सोच रहा हूं कि यह कब और कैसे हुआ और किसने किया. आज के दौर में कुछ भी हो सकता है. मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या वीडियो पुराना है, तो उन्होंने कहा कि पुराना मतलब, आठ साल पहले का, जब मैं बेलगावी में था.
यह भी पढ़ें:‘काशी को बदनाम कर रही कांग्रेस और…’, मणिकर्णिका घाट विवाद पर क्या बोल गए योगी?
बेटी भी स्मगलिंग के मामले में हो चुकी हैं गिरफ्तार
कर्नाटक के नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय के DGP रामचंद्र राव की बेटी व एक्ट्रेस रान्या राव (Actress Ranya Rao) सोना तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुकी हैं. बता दें कि मार्च 2025 में जब वह दुबई की यात्रा से लौट रही थी, तब उसे गिरफ्तार किया गया था. उस दौरान एक्ट्रेस राव के पास से 14.8 किलो सोने की छड़ें बरामद की गई थी. जिसकी मार्केट कॉस्ट लगभग 12.56 करोड़ रुपये थी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





