तेज प्रताप यादव, नेता, आरजेडी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Election 2023) नतीजों पर बिहार सरकार में मंत्री और आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने बीजेपी के खिलाफ तल्ख टिप्पणी की है. ट्वीटर डैंडल के जरिए लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप ने व्यंग्य किया है. उन्होंने बजरंग बली का हवाला देते हुए, बीजेपी के शासनकाल की तुलना रावण के लंका से की. गौरतलब है कि बीजेपी को विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी है. 224 विधानसभा वाले राज्य में बीजेपी रूझानों में 64 के भीतर सिमट कर रह गई है.
तेज प्रताप यादव ने अपने ट्वीट में बीजेपी की तुलना रावण से करते हुए तंज कसा. उन्होंने ट्वीट किया, “ये तो होना ही था. बजरंगबली ने रावण की लंका जला डाली. कर्नाटक में बीजेपी, आरएसएस नाम की गंदगी को साफ करने के लिए जनता को बधाई.” इसके साथ ही उन्होंने हनुमान जी लंका दहन वाली तस्वीर साझा की. हालांकि, इस ट्वीट पर उन्हें लोगों की संख्त आपत्ति और प्रतिरोध भी झेलना पड़ा. लोग उनके इस ट्वीट का विरोध करते दिखाई दिए.
गौरतलब है कि बीजेपी की ओर से कर्नाटक के चुनाव में ‘जय बजरंगबली’ का नारा जमकर प्रयोग किया गया. अब जब हार नसीब हुई है तो विरोधी बजरंगबली का हवाला देकर तंज कस रहे हैं. छत्तीसगढ़ से सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने भी हनुमान चालिसा की चौपाई के जरिए तंज सकता है. बघेल ने लोगों को मिठाई खिलाते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, “सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डर ना.”
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस जीत पर छोटी सी टिप्पणी की और मेनिफोस्टो में किए गए वादों को पहली कैबिनेट में ही पूरा करने का आश्वासन दे डाला. राहुल ने कहा, “कर्नाटक में नफ़रत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है. कर्नाटक की जनता से हमने 5 वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे”.
यूपी निकाय चुनाव में भले ही समाजवादी पार्टी को करारा झटका लगा. लेकिन, कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर अखिलेश भी बीजेपी पर तंज कसने से नहीं चूके. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बँटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है. ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के ख़िलाफ़ सख़्त जनादेश है.”
कर्नाटक में अब कांग्रेस पूर्ण बहुमत में है. लेकिन, सीएम कौन होगा इसको लेकर सस्पेंस गहरा गया है. कांग्रेस में एक धड़ा डीके शिवकुमार को बतौर सीएम चाहता है, जबकि दूसरा धड़ा सिद्धारमैया को अपना पंसद बनाए हुए है.
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…