खेल

VIDEO: IPL 2023 में No Ball विवाद, दर्शकों की भी हुई एंट्री, लखनऊ vs हैदराबाद में लगे कोहली-कोहली के नारे

SRH vs LSG, IPL 2023: एक तरफ जहां आईपीए की धूम और रोमांच बढ़ता जा रहा है. वहीं टूर्नामेंट में विवाद भी अब तेजी से बढ़ रहे हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भी एक बड़ा विवाद सामने आया है. जिसमें हैदराबाद के दर्शकों का भी नाम सामने आ रहा है. दरअसल, हैदराबाद की पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर SRH को नो बॉल नहीं मिली जिसकी शिकायत हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने मैदानी अंपायर से की लेकिन सफल नहीं रहे. इस बीच दर्शकों की तरफ से लखनऊ के डगआउट की तरफ कुछ फेंका गया जिसके विवाद बढ़ गया.

क्या है मामला?

दरअसल आवेश खान के 19वें ओवर की तीसरी गेंद को पहले अंपायर ने नो बॉल करार दिया, मगर लखनऊ के रिव्यू लेने के बाद इसे फेयर डिलीवरी करार दिया गया. इसके बाद बवाल मच गया.

लखनऊ का डग आउट इससे नाखुश था. इस मामले में दर्शकों ने भी बवाल शुरू कर दिया. ऐसा लगा कि लखनऊ के डग आउट में कुछ फेंका गया.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: रन बचाए और फिर रन भी बनाए, मुंबई की पूरी टीम से अकेला ही लड़ा ये धाकड़ खिलाड़ी

अंपायरिंग का ऐसा खराब नजारा, मच गया बवाल

आईपीएल 2023 के 58वें मुकाबले में अंपायरिंग का ऐसा खराब नजारा देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. 19वां ओवर आवेश खान लेकर आए. इस ओवर की तीसरी गेंद उन्होंने एक बड़ी फुल टॉस फेंकी. गेंद को देखते ही लेग अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया. लेकिन तभी लखनऊ ने रिव्यू ले लिया. हैरानकरने वाली बात यह है कि रिव्यू में भी साफ देखने को मिला की गेंद नो बॉल है, लेकिन थर्ड अंपायर ने सभी को चौंकाते हुए इसे नो बॉल नहीं देकर, लीगल डिलिवरी दे दिया.

इसे बाद दर्शकों का गुस्सा फुट गया. .सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक दर्शकों की तरफ से लखनऊ के डगआउट में कुछ फेंका गया.पुलिस भी इस दौरान दर्शकों के स्टैंड में नजर आई.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

4 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

8 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

9 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

10 hours ago