देश

‘हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं…’ से लेकर बीजेपी का समर्थन करने तक, Kiccha Sudeep की ‘एंट्री’ से कर्नाटक का ‘रण’ हुआ दिलचस्प!

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए तारीख के ऐलान के साथ ही प्रचार अभियान जोर पकड़ने लगा है. कर्नाटक चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. वहीं कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep) के एक ऐलान ने कर्नाटक चुनाव को और भी दिलचस्प बना दिया है. ऐसी अटकलें थीं कि किच्चा सुदीप भाजपा का दामन थाम सकते हैं और चुनाव मैदान में उतर सकते हैं. हालांकि, एक्टर सुदीप ने इन अटकलों को तो खारिज कर दिया लेकिन उन्होंने कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम बोम्मई (बीजेपी) के साथ हैं और मुख्यमंत्री जिसके लिए भी कहेंगे, वे प्रचार करेंगे.

प्रकाश राज क्यों हैं आहत

वहीं किच्चा सुदीप के इस बयान से दिग्गज एक्टर प्रकाश राज बेहद खफा हैं. प्रकाश राज ने कहा है कि वो किच्चा सुदीप के इस फैसले से हैरान हैं और उससे आहत हुए हैं. उन्होंने सुदीप की भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर भी ट्वीट किया था और लिखा था, “मुझे पूरा यकीन है कि यह कर्नाटक में हारने जा रही हताश BJP द्वारा फैलाई जा रही एक फर्जी खबर है. किच्चा सुदीप बहुत समझदार हैं और वह इस झांसे में नहीं आएंगे.”

दरअसल, प्रकाश राज खुलकर बीजेपी की खिलाफत करते रहे हैं और विभिन्न मुद्दों पर वे बीजेपी की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं. प्रकाश राज कर्नाटक में हिंदी भाषा के इस्तेमाल के जोर के भी विरोधी रहे हैं. वह कन्हैया कुमार से लेकर आतिशी तक के समर्थन में प्रचार कर चुके हैं. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में वे बेंगलुरु सेंट्रल से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपनी किस्मत आजमा रहे थे, लेकिन इस चुनाव में वे तीसरे स्थान पर रहे थे.

सीएम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

इस बीच, किच्चा सुदीप ने कर्नाटक के सीएम बोम्मई के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि वे एक एक्टर हैं और कई राजनीतिक दलों के लोगों ने पिछले कुछ समय में उनसे संपर्क किया है और कुछ ने उन्हें चुनाव में टिकट भी ऑफर किया है. सुदीप ने कहा, “मैंने कोई पार्टी नहीं ज्वाइन की है और न किसी से टिकट की मांग की है. सभी दलों में मुझे पसंद करने वाले लोग हैं. मैं उन लोगों के पक्ष में काम करूंगा जिन्होंने मुश्किल वक्त में मेरा साथ दिया है.”

ये भी पढ़ें: Swami Prasad Maurya: भगवान राम पर फिर अमर्यादित टिप्पणी कर फंसे सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता ने दर्ज कराया केस

कन्नड़ सुपरस्टार की जबरदस्त फैन फॉलोइंग

किच्चा सुदीप ने कहा कि वह सीएम को मामा कहकर बुलाते हैं इसलिए जब उन्होंने बुलाया तो मैं आ गया. मैं उनके सपोर्ट में हूं. वहीं सीएम बोम्मई ने किच्चा सुदीप को अपना दोस्त बताया. कन्नड़ सुपरस्टार की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और अनुसूचित जनजातियों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी भी जबरस्त है. वह कन्नड़ फिल्मों के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं.

हिंदी पर अजय देवगन से उलझे थे किच्चा सुदीप

पिछले साल किच्चा सुदीप ने हिंदी भाषा को लेकर एक बयान दिया था जिसके बाद बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अजय देवगन के साथ सोशल मीडिया पर उनकी तीखी बहस हुई थी. एक इंटरव्यू के दौरान सुदीप ने कहा था कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है. उनके इसी बयान पर अजय देवगन ने रिएक्ट करते हुए कहा था कि जब हिंदी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो फिर वे (सुदीप) अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यों रिलीज करते हैं.

हिंदी को लेकर कर्नाटक में विरोध

पिछले कुछ समय से कर्नाटक में हिंदी भाषा के विरोध की खबरें आती रही हैं. प्रकाश राज भी इसका विरोध करते रहे हैं और उनका कहना है कि हिंदी किसी पर थोपी नहीं जा सकती है. वहीं हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का विपक्ष भी विरोध कर चुका है. ऐसे में हिंदी को राष्ट्रभाषा के तौर पर नकार चुके किच्चा सुदीप अब सीएम बोम्मई के साथ खड़े होने का ऐलान कर चुके हैं, जिसके बाद कर्नाटक का सियासी पारा फिर चढ़ सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

40 seconds ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

39 minutes ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

1 hour ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

2 hours ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

2 hours ago