देश

कर्नाटक कांग्रेस के सदस्य और MLA टीडी राजेगोवड़ा को राहत देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, BJP के आरोपों को दी थी चुनौती

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक कांग्रेस के सदस्य और विधायक टीडी राजेगोवड़ा को राहत देने से इनकार कर दिया है. टीडी राजेगोवड़ा ने 2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उनकी जीत को चुनौती देने वाली याचिका में उठाए गए अस्पष्ट आरोपों को चुनौती दी थी.

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि स्वीकार्यता या प्रासंगिकता शब्द का इस्तेमाल किया गया है. यह आपकी चिंता का ख्याल रखता है. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील श्याम दीवान ने दलील देते हुए कहा कि जीवराजा ने चुनाव परिणामों को चुनौती देते हुए बिना किसी प्रमाण के काले धन के इस्तेमाल जैसे अस्पष्ट आरोप लगाए है.

यह चुनाव याचिका भारतीय जनता पार्टी के नेता डीएन जीवराजा द्वारा दायर की गई थी. याचिका पर कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है. हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने टीडी राजेगोवड़ा पर कई आरोप लगाए थे. टीडी राजेगोवड़ा ने जीवराजा को हराकर श्रृंगेरी विधानसभा सीट से एमएलए का चुनाव जीता था.

यह भी पढ़िए: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को बड़ा झटका, हाईकोर्ट का FIR रद्द करने से इनकार

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

38 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

2 hours ago