उत्तर प्रदेश

OYO ने लागू की नई चेक-इन पालिसी, अब अविवाहित कपल्स नहीं ले सकेंगे कमरा

हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के स्टार्टअप ओयो (OYO) ने अपने चेक-इन नियमों में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने अपने भागीदार होटलों को नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसके तहत अब अविवाहित कपल्स ओयो होटलों में चेक-इन नहीं कर सकेंगे. यह नियम सबसे पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ में लागू किया गया है.

नई नीति के मुताबिक, होटल में चेक-इन के समय कपल्स को अपने रिश्ते का वैध प्रमाण दिखाना अनिवार्य होगा. यह नियम ऑनलाइन बुकिंग पर भी लागू होगा. ओयो ने कहा कि भागीदार होटलों को सामाजिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए अविवाहित कपल्स की बुकिंग रद्द करने का अधिकार दिया गया है.

क्यों उठाया गया यह कदम?

कंपनी ने बताया कि मेरठ के स्थानीय निवासियों और सामाजिक समूहों की मांग के आधार पर यह कदम उठाया गया है. ओयो ने अपने होटलों को तुरंत इस नीति का पालन करने का निर्देश दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि इस नियम से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है, तो इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है.

ओयो के उत्तर भारत क्षेत्र प्रमुख पावस शर्मा ने कहा, “हम सुरक्षित और जिम्मेदार आतिथ्य सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं, लेकिन साथ ही स्थानीय कानून और समाज की अपेक्षाओं को भी ध्यान में रखते हैं.”

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि समय-समय पर इस नीति की समीक्षा की जाएगी और इसके प्रभाव का आकलन किया जाएगा. यह फैसला ओयो को पारिवारिक, व्यावसायिक और धार्मिक यात्रियों के लिए एक सुरक्षित ब्रांड के रूप में स्थापित करने की दिशा में उठाया गया कदम है. ओयो का उद्देश्य लंबे समय तक ठहरने और बार-बार बुकिंग को बढ़ावा देना है.

अविवाहित कपल्स द्वारा सबसे ज्यादा बुकिंग

हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, ओयो होटलों में अधिकतर बुकिंग अविवाहित कपल्स द्वारा की जाती है. इसमें तेलंगाना के युवा सबसे आगे हैं. इसके बाद मेट्रो शहरों का नाम आता है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस नीति का ओयो के बिजनेस पर क्या असर पड़ता है. कंपनी का कहना है कि समय-समय पर इस नियम की समीक्षा की जाएगी. इसके साथ ही ग्राहकों और भागीदार होटलों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर आगे के कदम उठाए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

ITBP Raising Day: अमित शाह ने हिमवीरों को दी बधाई, बर्फीली चोटियों पर जवानों के शौर्य को किया सलाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ITBP के 64वें स्थापना दिवस पर हिमवीरों को शुभकामनाएं…

27 minutes ago

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई 10वीं-12वीं की डेटशीट जल्द होगी जारी, जानें नया एग्जाम पैटर्न और टाइमिंग

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के लिए डेटशीट जल्द…

32 minutes ago

न्यूयॉर्क में लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय मूल की सरिता कोमातिरेड्डी, न्यूयॉर्क पोस्ट ने किया समर्थन

न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन सरिता कोमातिरेड्डी को…

45 minutes ago

ईरान पर फिर बरसेंगे ट्रंप के बम! तेहरान का पलटवार- समंदर में काट देंगे इंटरनेट केबल

US Iran war update: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई के संकेत…

1 hour ago

पीएम मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

1 hour ago