देश

बड़ी बहन को करती थी ज्यादा प्यार, छोटी बेटी ने कर दी मां की हत्या

Mumbai Daughter Murdered Mother: महाराष्ट्र के मुंबई में एक बेटी ने अपनी मां का कत्ल बस इस वजह से कर दिया क्योंकि उसे लगता था कि मां बड़ी बहन को ज्यादा प्यार करती है. पुलिस ने बताया कि मुंबई के कुर्ला में एक महिला ने गुरुवार (2 जनवरी) शाम को अपनी 65 वर्षीय मां की उसके घर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी, क्योंकि वह “अपनी बड़ी बहन से ज़्यादा प्यार करती थी”.

41 वर्षीय रेशमा मुजफ्फर काजी ने कथित तौर पर अपराध के बाद अपनी बहन को फोन किया और बाद में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.

बहस हुई और घोंप दिया चाकू

पुलिस ने कहा कि रेशमा का मानना ​​था कि उसकी मां सबीरा बानो अजगर शेख हमेशा अपनी बड़ी बेटी जैनबी के साथ पक्षपात करती थी और गुरुवार को जब उसकी मां कुर्ला (पूर्व) के कुरैशी नगर इलाके में रेशमा के घर गई, तो उसने इस मुद्दे पर अपनी मां से बहस की. पुलिस ने बताया कि सबीरा बानो अजगर शेख का एक बेटा अख्तर और तीन बेटियां हैं, जिनमें रेशमा सबसे छोटी है.

पुलिस के अनुसार, बहस ने तब भयानक रूप ले लिया जब रेशमा ने रसोई से चाकू उठाया और सबीरा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. रात करीब 8 बजे रेशमा ने अपने भाई अख्तर को फोन किया, जिसने रेशमा के घर के पास रहने वाली 42 वर्षीय दूसरी बहन जैनबी को इसकी सूचना दी.

जैनबी मां की दवाइयों का खर्च उठाती थी

रेशमा के घर पहुंचने पर जैनबी ने अपनी मां को खून से लथपथ देखा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस को दिए गए अपने बयान में जैनबी ने कहा कि चूंकि वह अपनी मां की दवाइयों का खर्च उठाती थी, इसलिए सबीरा ज्यादातर समय उसके साथ रहती थी, जिसके कारण दोनों बहनों के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका था. पुलिस ने बताया कि रेशमा ने 2021 में इसी तरह के एक झगड़े को लेकर जैनबी के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी.

जैनबी ने पुलिस को बताया कि रेशमा के घर पर सबीरा जैनबी की खूब तारीफ करती थी, जो सबसे छोटी बहन को पसंद नहीं आता था और अक्सर दोनों के बीच कहासुनी हो जाती थी.

सबीरा के शव को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस बीच रेशमा ने चूनाभट्टी थाने में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर रेशमा को गिरफ्तार कर लिया है.


ये भी पढ़ें: चंदन गुप्ता हत्याकांड में दोषी ठहराए गए 28 लोगों को मिली आजीवन कारावास की सजा, 6 साल पुराना मामला


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी के बयानों से छिड़ा सियासी घमासान: ‘मेक इन इंडिया’, चुनाव और विदेश नीति पर सरकार को घेरा

नवंबर 2026 में अमेरिका दौरे के दौरान कोलंबिया और शिकागो यूनिवर्सिटी में कांग्रेस नेता राहुल…

16 minutes ago

लखनऊ की सहारा सिटी में भीषण आग, धुएं के गुबार से मचा हड़कंप; 14 दमकल गाड़ियां मौके पर

UP News: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा सिटी में गुरुवार शाम पार्किंग क्षेत्र में भीषण…

18 minutes ago

‘जबरन नक्सली बनाए गए लोगों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी’, सुप्रीम कोर्ट के कार्यक्रम में क्या-क्या बोलीं राष्ट्रपति?

सुप्रीम कोर्ट के संविधान दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नक्सलवाद के कारणों और…

44 minutes ago

नहटौर सीट पर बीजेपी को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विधायक ओम कुमार का चुनाव किया रद्द

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नहटौर सीट से बीजेपी विधायक ओम कुमार का चुनाव निरस्त…

52 minutes ago

103 दिन बाद अचानक बुलाया विशेष सत्र, क्या है सरकार का इरादा? जानें पूरा शेड्यूल

Parliament Special Session: केंद्र सरकार ने जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए संसद के दोनों…

59 minutes ago

संविधान दिवस पर देशभर में बीजेपी के कार्यक्रम: दिल्ली में अमित शाह, पटना में नितिन नवीन और अहमदाबाद में जेपी नड्डा करेंगे संबोधित

संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को बीजेपी और कांग्रेस देशभर में विभिन्न कार्यक्रम…

1 hour ago