देश

Karnataka Hijab Row: हिजाब पहनने वाले छात्रों को पीयूसी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री का ऐलान

Karnataka Hijab Ban: कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने आज एक बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि 9 मार्च से शुरू होने वाली दूसरी प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (पीयूसी) की परीक्षा में हिजाब पहनने वाले छात्रों को शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इस परीक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि छात्रों को पिछले साल की तरह ही परीक्षा में शामिल होने के लिए ड्रेस पहननी है. परीक्षा में बैठने के लिए नियमों का पालन करना होगा.

हिजाब प्रतिबंध के बाद हुआ है सुधार

शिक्षा मंत्री बीसी नागेश का कहना था कि हिजाब प्रतिबंध के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले मुस्लिम छात्रों की संख्या में काफी सुधार हुआ है. वहीं इसे लेकर वे कोई स्पष्ट आंकड़े नहीं दे पाए. उन्होंने यह भी कहा कि हिजाब पर रोक लगने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाली मुस्लिम लड़कियों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कर्नाटक में हिजाब को लेकर काफी बवाल हो चुका है. ऐसे ही एक एक विवाद के बाद न्यायालय ने शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब को प्रतिबंधित कर दिया था.

सुप्रीम कोर्ट करेगा पीठ का गठन

इस बीच सरकारी संस्थानों को छात्रों को हिजाब पहनकर परीक्षा देने की इजाजत देने का निर्देश देने की मांग वाली याचिकाओं को सूचीबद्ध करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में डाली गई जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया. वहीं इस मामले में कोर्ट ने कहा कि वह कर्नाटक के सरकारी स्कूलों में हिजाब पहनकर परीक्षा में शामिल होने की मांग कर रही मुस्लिम छात्राओं की याचिका पर सुनवाई के लिए 3 न्यायाधीशों की पीठ का गठन करेगा.

इसे भी पढ़ें: रायसीना डायलॉग 2023 में हुआ रिलायंस फाउंडेशन की ‘माइक्रो मैटर्स’ का लोकार्पण

होली की छुट्टियों के बाद सुनवाई

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने कहा कि मामले की सुनवाई के लिए एक पीठ का गठन किया जाएगा. वहीं हिजाब मामले में मुस्लिम छात्राओं के वकील ने यह दलील दिया कि (मुस्लिम) लड़कियों का एक और शैक्षणिक साल बर्बाद होने के कगार पर है. इसके कारण में उन्होंने बताया कि हाल में सरकारी विद्यालयों में आयोजित परीक्षाओं में हिजाब पहनने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago