Karnataka Crime: कहा जाता है कि मां का आंचल दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह होता है, लेकिन कर्नाटक के कोडागु जिले से एक ऐसी झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मातृत्व के इस पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है. यहां एक कलयुगी मां ने अपनी महज आठ महीने की दूधमुंही बच्ची को एक बंद सूटकेस में कैद कर दिया और खुद घर से फरार हो गई. गनीमत यह रही कि वक्त रहते पड़ोसियों की सूझबूझ काम आई और उन्होंने मासूम की जान बचा ली. फिलहाल अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है.
यह दर्दनाक मामला सोमवारपेट तालुक के जंबुर गांव स्थित फील्ड मार्शल कारियप्पा बरांगाय इलाके का है. जानकारी के मुताबिक, 2018-19 की बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए यहां पुनर्वास कॉलोनियां बनाई गई हैं. इसी कॉलोनी के एक मकान में यह महिला अपनी आठ महीने की बच्ची के साथ रहती थी, जबकि उसके पति रोजी-रोटी के सिलसिले में चेन्नई में नौकरी करते हैं.
घटना 11 नवंबर की रात करीब 10 बजे की है. आसपास के लोगों को मकान के भीतर से किसी बच्चे के लगातार और बहुत तेज रोने की आवाज सुनाई दी. जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला. उन्होंने तुरंत महिला के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ आ रहा था. इसके बाद स्थानीय लोगों ने बिना देर किए बच्ची की दादी को फोन पर इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही दादी तुरंत मदिकेरी से स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचीं. जब घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, तो वहां का नजारा देखकर सबकी रूह कांप गई. आठ महीने की मासूम एक सूटकेस के अंदर बंद थी और दम घुटने की वजह से बेहाल होकर रो रही थी. लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और मदिकेरी जिला अस्पताल पहुंचाया.
अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, सूटकेस में लंबे समय तक बंद रहने के कारण बच्ची को ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई थी, जिससे उसे सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी थी. डर, सदमे और घुटन की वजह से उसे तेज बुखार भी था और उसका ब्लड प्रेशर भी काफी बढ़ गया था. बाल चिकित्सा विभाग के आईसीयू में रखकर उसका इलाज किया गया, जिसके बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.
फिलहाल, इस सनसनीखेज घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है और हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि आखिर कोई मां अपनी ही जिगर के टुकड़े के साथ इतनी क्रूरता कैसे कर सकती है? महिला घर से क्यों भागी और इसके पीछे क्या वजह थी, पुलिस इन तमाम पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: असम के काजीरंगा में भीषण हादसा: छात्रों से भरी गाड़ी और ट्रक में भिड़ंत, 23 मौतें; CM हिमंत बिस्वा सरमा ने दुख जताया
-भारत एक्सप्रेस
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…
राहुल गांधी के फोन टैपिंग वाले आरोप पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने…
प्रयागराज में भगवान श्री चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा के दौरान भीड़ में फँसी एक एम्बुलेंस…
Chhath Puja History Mythology Raja Priyavrat Story: पौराणिक मान्यता है कि महाराज मनु के पुत्र…
Sanjay Nishad Meets Amit Shah: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने नई…