प्रज्वल रेवन्ना. (फाइल फोटो: IANS)
Karnataka News: कर्नाटक राज्य में बलात्कार और यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को एसआईटी की हिरासत में भेज दिया गया है. रेवन्ना को 24 जून तक एसआईटी की हिरासत में होगा. वह JDS के सांसद थे, कांग्रेस नेताओं ने उनके खिलाफ शिकायत करवाई थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई थी.
अश्लील वीडियो मामले में बढ़ी रेवन्ना की मुश्किलें
गौरतलब हो कि पिछले महीने जर्मनी के म्यूनिख से बंगलूरू हवाई अड्डे पर पहुंचते ही विशेष जांच दल ने देर रात रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया था. रेवन्ना हासन लोकसभा सीट से सांसद थे. 2024 के लोकसभा चुनाव में भी वे जेडीएस के टिकट में मैदान में थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. दरअसल, उन पर महिलाओं के दुष्कर्म और अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगा था. महिलाओं के दुष्कर्म और अश्लील वीडियो के आरोपों में घिरे रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अब उन्हें 24 जून तक एसआईटी की हिरासत में भेजा गया है, इससे पहले वह पुलिस की हिरासत में थे.
इससे पहले सात जून को हुई एक सुनवाई में कर्नाटक हाईकोर्ट ने प्रज्वल रेवन्ना की मां भवानी रेवन्ना को कुछ शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दी थी. भवानी रेवन्ना पर आरोप था कि उन्होंने प्रज्वल द्वारा कथित यौन उत्पीड़न की शिकार एक महिला का अपहरण किया था. कोर्ट ने माना कि भवानी ने जांच के दौरान पहले 85 सवालों के जवाब दिए थे, ऐसे में यह दावा करना अनुचित है कि वह रेवन्ना के विरुद्ध एसआईटी जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं.
— भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…
October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…
बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…
Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…
Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…