कार्ती चिदंबरम. (फाइल फोटो)
गुजरात के अहमदाबाद में मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की अत्यधिक गर्मी की वजह से तबीयत बिगड़ गई. उन्हें तुरंत जायड्स अस्पताल ले जाया गया. पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि उनके पिता ठीक हैं और डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, पी चिदंबरम साबरमती आश्रम में आयोजित एक प्रार्थना सभा में हिस्सा ले रहे थे, तभी अत्यधिक गर्मी की वजह से तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद चिदंबरम को तुरंत एंबुलेंस से इलाज के लिए जायड्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है.
कार्ति चिदंबरम ने एक्स पर पोस्ट किया, “मेरे पिता पी चिदंबरम को अहमदाबाद में अत्यधिक गर्मी और पानी की कमी की वजह से बेहोश हो गए थे. वे अभी जायड्स अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं. उनकी हालत अभी सामान्य है.”
यह घटना तब हुई जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले महात्मा गांधी से जुड़े स्थल साबरमती आश्रम गए थे. इस ग्रुप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरड़े, सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल थे. वह आश्रम में श्रद्धांजलि देने और भजन सत्र में हिस्सा लेने के लिए एकत्रित हुए थे. जानकारी के अनुसार, इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल पी चिदंबरम अत्यधिक गर्मी की वजह से खुद को अस्वस्थ महसूस करने लगे थे.
बता दें कि पी चिदंबरम की गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है. उनका पूरा नाम पलानीअप्पन चिदंबरम है. 5 दशकों से ज्यादा समय से वह कांग्रेस से जुड़े हुए हैं. कांग्रेस सरकार में वह वित्त मंत्री और गृह मंत्री भी रह चुके हैं. राजनेता के अलावा वह पेशे के एक वकील भी हैं और शुरुआती दौर में उन्होंने चेन्नई हाईकोर्ट में वकालत की है.
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…