खेल

IPL में दिखा प्यार का ट्विस्ट! Punjab Kings को चियर करती दिखीं Yuzi Chahal की रूमर्ड गर्लफ्रेंड RJ Mahvash

IPL 2025 में जहां एक तरफ मैदान पर जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्टेडियम के बाहर भी कुछ दिलचस्प किस्से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. मंगलवार को पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच में स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश (RJ Mahvash) को पंजाब की टीम के लिए चीयर करते देखा गया.

मुल्लांपुर (चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मैच के दौरान आरजे महवश कैमरे में बार-बार कैद हुईं. कयास लगाए जा रहे हैं कि वह पंजाब के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ रिलेशनशिप में हैं. चहल और महवश को पिछले कुछ हफ्तों में कई बार एक साथ देखा गया है, जिससे उनके रिलेशन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

मैच के दौरान महवश कैजुअल लेकिन स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं. उन्होंने तालियां बजाईं, नारे लगाए और पूरे जोश से टीम का हौसला बढ़ाया. प्रशंसकों ने उन्हें भीड़ में तुरंत पहचान लिया और सोशल मीडिया पर उनकी झलकियां शेयर कीं. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले चहल और महवश का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों एक होटल लॉबी में बातचीत करते हुए दिखे थे. उस वक्त भी उनके रिलेशन को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी.

पंजाब किंग्स ने दिया 220 का लक्ष्य

मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219/6 का शानदार स्कोर खड़ा किया. युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने सिर्फ 39 गेंदों में ताबड़तोड़ 103 रन बनाए. उनके अलावा शशांक सिंह ने भी 52 रनों की तेज पारी खेली. चहल इस सीजन में पंजाब के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं और उनकी पर्सनल लाइफ भी उतनी ही सुर्खियों में है.

चहल के मार्च 2025 में अपनी पत्नी से अलग होने की खबर सामने आने के बाद से ही महवश के साथ उनके लिंक-अप की खबरें सामने आने लगी थीं. हालांकि अभी तक न तो चहल और न ही महवश ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है. लेकिन लगातार एक साथ देखे जाने और मैचों में महवश की मौजूदगी ने इन अफवाहों को और मजबूती दी है.


ये भी पढ़ें- IPL 2025 CSK Vs PBKS: मुल्लनपुर में 24 वर्षीय प्रियांश आर्या का तूफान, 39 बॉल पर ठोक डाला शतक


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

3 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

4 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

4 hours ago