प्रियांश आर्या.
IPL 2025 CSK Vs PBKS: मंगलवार को पंजाब के मुल्लनपुर में खेले जा रहे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) के मैच में छक्कों की बारिश सी हो गई. पंजाब ने 20 ओवरों में 219 रन ठोक डाले. अपना पहला सीजन खेल रहे पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्या ने मुल्लनपुर में मैदान को छक्कों से धुंआ-धुंआ कर दिया. प्रियांश ने महज 39 गेंदों में 9 छक्कों और 7 चौकों की मदद से तेज तर्रार शतक ठोका. प्रियांश का यह शतक IPL इतिहास का 5वां सबसे तेज शतक है.
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन के जल्दी ऑउट होने के बाद भी प्रियांश एक छोर पर डटे रहे. प्रियांश ने न सिर्फ छोर संभाला बल्कि रनों की बौछार करते रहे. जबकि प्रिंयांश के दूसरे छोर पर 5 विकेट 7 ओवर तक 5 विकेट जा चुके थे. प्रियांश से पहले ट्रैविस हेड
24 वर्षीय प्रियांश आर्या ने शतक जड़कर कई कीर्तमान अपने नाम कर लिए हैं. आईपीएल में सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से) लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वो संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं. इस लिस्ट में टॉप पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने 2013 में महज 30 गेंदों पर शतक जड़ा था.
इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने आईपीएल में अबतक लगाए हैं शतक:
शॉन मार्श 2008
मनीष पांडे 2009
पॉल वाल्थाटी 2009
देवदत्त पडिक्कल 2021
रजत पाटीदार 2022
यशस्वी जयसवाल 2022
प्रभसिमरन सिंह 2023
प्रियांश आर्य 2025
ये भी पढ़ें: IPL 2025: पूरन और मार्श की तूफानी पारियों से लखनऊ सुपरजायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 रन से हराया
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…