पुलिस के साथ आरोपी (लाल टीशर्ट में)
जुम्मन कुरैशी
Kasganj: उत्तर प्रदेश के कासगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है. पत्नी के शक करने पर पति ने बेरहमी से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी है. पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है और आरोपी को दबोच लिया है. कासगंज के थाना सहावर में दो दिन पहले एक महिला की चाक़ू से गोदकर बड़ी बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया था. इस मामले में पति ने पुलिस को गुमराह करते हुए बदमाशों द्वारा घर में घुसकर पत्नी की हत्या करने की बात बताई गई थी, लेकिन पुलिस छानबीन में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करने के साथ ही महिला की हत्या मे प्रयोग किये गये चाकू को भी बरामद कर लिया है.
पुलिस पूछताछ में आरोपी पति मुराद मियां ने बताया है कि उसकी पत्नी उस पर शक करती थी. इसीलिए उसकी हत्या कर दी थी. पुलिस के मुताबिक आरोपी मुराद मियां थाना सहावर क्षेत्र के मोहल्ला काजी का रहने वाला है. मुराद मियां ने बीते दो दिन पूर्व अपनी पत्नी सलमा की चाकू से गोदकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी थी. पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या महज इसलिये की थी, क्योंकि सलमा उस पर अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखने का शक करती थी. सलमा इसी बात को लेकर मुराद मियां से आये दिन लड़ती रहती थी. इसी के बाद गुस्साए मुराद मियां ने अपनी पत्नी सलमा की हत्या करने का प्लान बनाया और दो दिन पूर्व अपने ही घर में ही सलमा की चाकुओं से गोद कर और गर्दन काटकर हत्या कर दी.
ये भी पढ़ें- UP News: पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की मनाई जा रही है जयंती, सीएम योगी आदित्यनाथ ने याद कर दी श्रद्धांजलि
पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद मुराद ने खुद को बचाने के लिए आरोप सहावर कस्बे के रहने वाले कासिम रंगरेज सहित कई लोगों पर लगाया था और पुलिस को बताया था कि कासिम रंगरेज और उसके पांच- छह अन्य साथी उसके घर में चोरी के मकसद से घुसे थे और वहीं उन्होंने उसकी पत्नी सलमा को चारपाई पर रस्सियो से बांधकर हत्या कर दी और उसे भी घायल कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये. एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुलिस की छानबीन के दौरान मुराद को लेकर शक हुआ. इसके बाद पूछताछ में उसने घटना का खुलासा किया और बताया कि उसकी पत्नी उसके ऊपर शक करती थी. इसलिए उसे मार दिया. फिलहाल मुराद मियां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस मामले में आगे की छानबीन की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…
Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…
US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…
अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…
Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…