Vikram Mastal
Who is Vikram Mastal: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को 5 राज्यों के साथ होगी. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की. इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भी शामिल हैं, जो अपने गढ़ छिंदवाड़ा से ही चुनाव लड़ेंगे.
मध्य प्रदेश की सियासी मैदान में उतारे गए उम्मीदवारों में टेलीविजन अभिनेता विक्रम मस्ताल भी शामिल हैं. हैरत की बात ये है कि इन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ बुधनी से मैदान में उतारा गया है. बुधनी शिवराज का गढ़ ही नहीं बल्कि किला है. सियासी जानकारों का कहना है कि कांग्रेस ने शिवराज को चुनाव से पहले ही वॉकओवर दे दिया है.
विक्रम मस्ताल को आनंद सागर के 2008 के टेलीविजन शो रामायण में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है. शो में गुरमीत चौधरी ने भगवान राम की भूमिका निभाई थी जबकि देबिना बनर्जी देवी सीता के रूप में नजर आई थीं. मस्ताल इस साल जुलाई में कांग्रेस में शामिल हुए थे. जब अभिनेता देश की सबसे पुरानी पार्टी में शामिल हो रहे थे तो कांग्रेस के मध्य प्रदेश में ‘नाथ’ कमलनाथ मौके पर मौजूद थे.
हनुमान का रोल निभा चुके विक्रम ने हाल ही में फिल्म आदि पुरुष में हनुमान के किरदार की खूब निंदा की. उन्होंने कहा था कि फिल्म में जिस तरह की पंक्तियों का इस्तेमाल किया गया है उससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं और उन्हें हटाया जाना चाहिए. रामायण के अलावा, मस्ताल ने फिल्म टॉप गियर (2022), वेब सीरीज बैटल ऑफ सारागढ़ी (2017) और आश्रम (2020) में अभिनय किया है.
यह भी पढ़ें: क्या है भारत का ‘प्रोजेक्ट जोरावर’? LAC पर अब चीन की खैर नहीं!
कांग्रेस की 144 उम्मीदवारों की सूची में जनरल कैटेगरी से 47, ओबीसी से 39, एसटी से 30, एससी से 22, एक मुस्लिम और 19 महिलाएं शामिल हैं. पैंसठ उम्मीदवार 50 वर्ष से कम उम्र के हैं. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह का नाम भी शामिल है, जिन्हें राघौगढ़ सीट से मैदान में उतारा गया है.
इस बीच, सत्तारूढ़ BJP पहले ही 136 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. 9 अक्टूबर को जारी अपनी चौथी सूची में, भाजपा ने घोषणा की थी कि सीएम चौहान बुधनी सीट से चुनाव लड़ेंगे. बुधनी सीट चौहान का गढ़ रही है. पिछले विधानसभा चुनाव में, चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव को हराकर 58,000 से अधिक मतों के अंतर से सीट जीती थी.
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…