देश

Baghpat: नौरोजपुर गुर्जर गांव सीसीटीवी कैमरों से हुआ लैस, छेड़खानी और आगजनी करने वाले दंगाइयों पर अब तीसरी आंख रखेगी नजर

कुलदीप पंडित

Baghpat: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) दिन पर दिन विकास की ओर बढ़ रहा है. इसी कड़ी में योगी सरकार द्वारा गांव-गांव में चलाए जा रहे ऑपरेशन दृष्टि अभियान के तहत गांवों को सुरक्षित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं. अभियान के तहत बागपत (Baghpat) के नौरोजपुर गुर्जर गांव को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया गया है और अब छेड़खानी और आगजनी करने वाले दंगाईयों पर तीसरी आंख नजर रखेगी. अपराध करने के बाद कोई अपराधी बचकर नहीं निकल पाएगा.

बागपत के नौरोजपुर गुर्जर गांव के ग्राम प्रधान संदीप चौधरी ने बताया कि गांव के हर क्षेत्र और इलाके के सभी चौराहो पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं और पूरे गांव में सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है. इन कैमरों का उपयोग गांव में होने वाले बवाल, आगजनी और दंगाइयों पर नजर रखने के लिए किया जाएगा. पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने गांव में सीसीटीवी कैमरे को लांच किया और कहा कि ये सीसीटीवी कैमरे गांव के उन घरों पर खास नजर रखेगी जहां के लोग किसी काम से बाहर गए होते हैं और खाली घर में चोरियां हो जाती है. तो वहीं छेड़खानी और अन्य अपराध को अंजाम देने वालों पर भी सीसीटीवी कैमरे नजर रखेंगे.

इन कैमरों के जरिए पुलिस अपराधियों तक आसानी से पहुंच सकेगी. बता दें कि जनता की मदद के लिए सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश में तेजी से हो रहा है. यूपी सरकार अपराधियों पर नकेल कसने से लिए शहरों के साथ ही अब गांवो को भी सीसीटीवी कैमरों से लैस कर रही है, ताकि अपराधी किसी भी तरह स पुलिस से बचकर न निकल पाए. इसी के साथ पूरे गांव में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Israel-Palestine War: यूपी पुलिस के कांस्टेबल ने फिलिस्तीन आतंकियों के लिए मांगा चंदा, शुरू हुई जांच, फेसबुक पोस्ट वायरल

ग्राम पंचायत रखेंगे निगरानी

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि गांव में किसी भी तरह की होने वाली घटना, दंगा, आगजनी, बवाल, चोरी और छेड़खानी आदि पर अब ग्राम पंचायत खुद सीसीटीवी कैमरे के जरिए नजर रखेंगे. इसी के साथ थाने से भी नजर रखी जाएगी. ताकि गांव को किसी भी तरह की घटना से सुरक्षित रखा जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

21 minutes ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

23 minutes ago

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से क्या बदलेगी भारतीयों की किस्मत? H-1B और ग्रीन कार्ड पर टकटकी

US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…

48 minutes ago

दिवाली पर घर में लगा लें ये 5 पौधे, सुख-समृद्धि के साथ आएगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…

49 minutes ago

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

1 hour ago