देश

जब नलों में भी जम जाता है पानी… कश्मीर में फिर लोगों को सता रहा ‘चिल्लई कलां’ का डर, कड़ाके की ठंड से 29 जनवरी तक राहत नहीं

कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड का सबसे कठिन दौर शुरू हो चुका है, जिसे स्थानीय भाषा में ‘चिल्लई कलां’ कहा जाता है. इस साल 21 दिसंबर 2025 से इसकी शुरुआत हो गई है और अगले 40 दिनों तक कश्मीर के लोगों को भीषण शीतलहर और भारी बर्फबारी का सामना करना पड़ेगा. चिल्लई कलां के शुरू होते ही कश्मीर के ऊंचे पहाड़ों से लेकर निचले इलाकों तक सफेद चादर बिछ गई है.

क्या है चिल्लई कलां?

‘चिल्लई कलां’ एक फारसी शब्द है, जिसका हिंदी में मतलब होता है ‘बड़ी सर्दी’. यह साल का वह समय होता है जब कश्मीर में ठंड अपने चरम पर होती है. इसकी अवधि हर साल 21 दिसंबर से शुरू होकर 29 जनवरी तक चलती है. इन 40 दिनों के दौरान आसमान से लगातार बर्फ गिरती है और बर्फीली हवाएं चलती हैं, जिससे तापमान गिरकर शून्य से कई डिग्री नीचे चला जाता है.

जम जाती है पूरी घाटी

इस दौरान कड़ाके की ठंड का असर ऐसा होता है कि नदियां, झरने और झीलों का पानी बर्फ में तब्दील हो जाता है. घरों में नलों के भीतर भी पानी जम जाता है, जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. खेतों से लेकर पेड़ों तक, हर तरफ केवल बर्फ ही बर्फ नजर आती है. बर्फबारी की वजह से सड़कों पर आवाजाही रुक जाती है और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित होता है.

इसके बाद भी नहीं मिलता आराम

40 दिन के चिल्लई कलां के खत्म होने के बाद ठंड पूरी तरह खत्म नहीं होती. इसके बाद 20 दिनों का ‘चिल्लई खुर्द’ (छोटी सर्दी) और फिर 10 दिनों का ‘चिल्लई बच्चा’ (बच्चा सर्दी) का दौर आता है. 19 फरवरी से 28 फरवरी के बीच ‘बेबी कोल्ड’ का असर रहता है, हालांकि इस दौरान मौसम में थोड़ी नमी आने लगती है और सूरज की हल्की तपिश महसूस होने लगती है.

फिलहाल, प्रशासन ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है और बर्फ हटाने के लिए मशीनों को तैनात कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा, प्रदूषण चरम पर, रेड जोन में पूरी दिल्ली

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

9 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

13 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

44 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

50 minutes ago