टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और उतार-चढ़ाव भरे रिश्तों के कारण काफी चर्चा में रही हैं. शालीन भनोट और निखिल पटेल के साथ उनकी दो शादियां नहीं टिक सकीं, लेकिन अब दलजीत ने हार मानने के बजाय अपनी जिंदगी को एक नई दिशा देने का फैसला किया है. वह जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने के साथ-साथ बिजनेस के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रही हैं.
दलजीत की पहली शादी एक्टर शालीन भनोट से हुई थी, जो एक लव मैरिज थी. लेकिन जल्द ही इस रिश्ते में दरार आ गई और उनका तलाक हो गया. इस शादी से उनका एक बेटा है जिसका नाम जेडन है. सालों तक सिंगल रहने के बाद दलजीत ने एनआरआई बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी की और केन्या शिफ्ट हो गईं. मगर यह शादी भी केवल 10 महीने ही चल पाई. दलजीत ने निखिल पर धोखे और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए, जिसका मामला फिलहाल कोर्ट में है.
मुंबई वापस आने के बाद दलजीत का पूरा ध्यान अपने बेटे जेडन पर है. वह चाहती हैं कि उनके पारिवारिक संघर्षों का असर उनके बेटे पर न पड़े. वह उसे एक खुशहाल जिंदगी देना चाहती हैं और उसकी परवरिश के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं. दलजीत का कहना है कि अब उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मकसद जेडन की खुशियां और अपना करियर है.
दलजीत ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में बताया कि वह जल्द ही सिल्वर जूलरी (चांदी के गहनों) का अपना वेंचर लॉन्च करने वाली हैं. जूलरी डिजाइन करना उनका पुराना शौक रहा है. लोग अक्सर उनके पहने हुए गहनों की तारीफ करते थे, जिसके बाद उन्होंने अपने इस पैशन को बिजनेस में बदलने का सोचा. उनके इस वेंचर में हाथ से चुने हुए और खुद उनके द्वारा डिजाइन किए गए खास पीस शामिल होंगे.
बिजनेस के अलावा दलजीत एक्टिंग में भी वापसी की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कई नए प्रोजेक्ट्स की स्क्रिप्ट पढ़ी है और वह जल्द ही पर्दे पर नजर आ सकती हैं. इससे पहले उन्होंने व्लॉगिंग भी शुरू की थी, जहां वह अपने ट्रैवल और लाइफस्टाइल के वीडियो शेयर करती हैं. दलजीत का कहना है कि उनकी यह नई जर्नी आजादी, रचनात्मकता और अपने सपनों को पूरा करने के बारे में है.
ये भी पढ़ें- 43 साल बाद बड़े पर्दे पर ‘बटोहिया’ की वापसी, पटना में होगी ‘नदिया के पार’ की स्पेशल स्क्रीनिंग
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Muskan and Sahil death sentence: मेरठ के सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड…
Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…
Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…
Railway Counter Ticket Travel Insurance:
Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…
अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…