देश

यूपी पुलिस का ‘बल्ब चोर’ दारोगा ! दबे पांव आया और LED  बल्ब निकालकर रफ्फू चक्कर हो गया

सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो वायरल होते रहते है.ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. जिसमें एक दरोगा को हरकत को देख कर आप हैरत में पड़ जाएगे. मतलब ये कि जिन पर आम आदमी की हिफाजत का जिम्मा है वह खुद चोरी कर रहे हैं. इस वीडियो में दारोगा जी ड्यूटी के दौरान एक एलईडी बल्ब चोरी करते नजर आ रहें हैं. दारोगा बल्ब को निकालकर चुपके से अपनी जेब में रख लेता है.अब दारोगा साहब को क्या पता था कि बल्ब चोरी करते हुए का पूरा सीन सीसीटीवी में कैद हो जाएगा. इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब पुलिस की किरकिरी हो रही है. एसएसपी शैलेष पांडेय ने इस प्रक्रिया में सीओ फूलपुर की रिपोर्ट पर आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया है. इससे पहले भी पुलिस के जवान को मोबाइल चुराते पाया गया था. वह तस्वीर भी सीसीटीवी में कैद हो गई थी.

ये वायरल वीडियो दशहरा के दिन का बताया जा रहा है. इस दौरान फूलपुर थाने के दरोगा राजेश वर्मा की ड्यूटी एक जगह पर लगी थी. रात में वह पान की दुकान के पास ड्यूटी कर रहा था. इसी बीच वह दुकान के पास लगे बल्ब को निकाल ले गया.

इस घटना के तकरीबन 8 दिन बाद किसी ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज का वीडियो वायरल कर दिया. सीसीटीवी फुटेज को ट्वीट कर पुलिस अफसरों को शिकायत की. ट्विटर पर ही सीओ फूलपुर मनोज सिंह को जांच का आदेश दे दिया गया. सीओ ने जांच कर अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी है. इसी आधार पर कार्रवाई की गई है.

वही आरोपी दरोगा राजेश वर्मा का कहना है कि रात में ड्यूटी के दौरान उसे नींद आने लगी थी. बल्ब की रोशनी उसके चेहरे पर पड़ रही थी. और आसपास कहीं भी बल्ब बंद करने के लिए स्विच नहीं  मिला. अंत में परेशान होकर उसने बल्ब को ही निकाल दिया और उस बल्ब को दुकान के पास ही रख दिया था. उसने कोई चोरी नहीं की है. लेकिन उसकी सफाई किसी ने नहीं सुनी .

 -भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 minute ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

22 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

57 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago