देश

लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा कश्मीरी निर्मित फिल्म ‘वेलकम टू कश्मीर’ का जादू

बॉलीवुड की पहली कश्मीरी निर्मित फिल्म ‘वेलकम टू कश्मीर’ 26 मई को सिनेमाघरों रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए भाहरी भीड़ उमड़ रही है. फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद से ही फिुल्म चर्चा में बनी हुई थी. वहीं फिल्म को श्रीनगर के मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

फिल्म ‘वेलकम टू कश्मीर’ एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो कश्मीर में महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा के लिए काम करना चाहती है. जिसके लिए वह कश्मीर जाती है. जहां उसका एक साइको, ड्रग एडिक्ट सोशल मीडिया फॉलोवर जुल्फी अपहरण कर लेता है. और इसी प्लॉट पर फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है.फिल्म में कश्मीर के ही रहने वाले अहमद शहाब और मतीना राजपूत मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. निर्देशक तारिक ने सहयोगी लेखक अशपक मुजावर के साथ मिलकर फिल्म की पटकथा लिखी है.

गौरतलब हौ कि वेलकम टू कश्मीर’ का ट्रेलर पर्यटन सचिव सैयद आबिद रशीद शाह ने जारी किया था. ट्रेलर जारी करते हुए पर्यटन सचिव ने कहा था कि फिल्म के जरिए ड्रग जैसे एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे को उजागर करना बहुत अच्छी पहल है. ये ऐसा मुद्दा है जिसको लेकर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. इससे निपटने के लिए किसी विभाग या संस्था की नहीं बल्कि सभी आम लोगों की भी जिम्मेदारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

7 minutes ago

IIT-NIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अलर्ट! JEE Mains 2027 के रजिस्ट्रेशन पर आया नया अपडेट

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…

25 minutes ago

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

37 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

44 minutes ago