delhi dehradun vande bharat
Delhi Dehradun Vande Bharat: उत्तराखंड की पहली सेमी- हाई स्पीड ट्रेन बंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू कर दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देहरादून को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से जोड़ने वाली इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. बता दें कि दिल्ली से देहरादून की 302 किलोमीटर की दूरी वंदे भारत एक्सप्रेस महज 4 घंटे 45 मिनट में तय करेगी. इससे यात्रियों का काफी समय बचेगा. वहीं परिचालन शुरू होने के बाद से अगले 9 दिनों के लिए ट्रेन फुल हो चुका है।
बता दें कि यह भारत की 17वीं और उत्तराखंड की पहली सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन है। यह देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल तक चलाई जा रही है. विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस वंदे भारत उत्तराखंड की यात्रा करने वाले लोगों के लिए काफी आरामदायक है. हालांकि, इसका किराया अन्य ट्रेनों के मुकाबले कुछ अधिक है.
आईआरसीटीसी के मुताबिक, दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 29 मई से शुरू होगा। ट्रेन 302 किमी की दूरी चार घंटे और पैंतालीस मिनट में तय करती है। वहीं, बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन इसका परिचालन होगा.
वंदे भारत देहरादून से सुबह 07:00 बजे चलकर 11:45 बजे दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर पहुंचता है. वहीं यह आनंद विहार से शाम 05:50 बजे चलकर रात 10:35 बजे देहरादून पहुंचता है. यात्रा के दौरान यह मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की और हरिद्वार में रुकती है।
किराया कितना है?
बता दें कि दिल्ली से देहरादून के लिए एसी चेयर सीट का किराया 1,065 रुपये है, जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर कार के टिकट की कीमत 1,890 रुपये है.
-भारत एक्सप्रेस
AAJ Sone Ka Bhaw Kya Hai: साल 2028 तक सोना एक बार फिर नया इतिहास…
मानसून की आधिकारिक विदाई के बाद भी देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज…
हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…