Katra Landslide: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन हादसे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की.
गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और एक्स पर पोस्ट कर कहा, “जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन से हुआ हादसा अत्यंत दुःखद है. इस संबंध में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है. घायलों की मदद और राहत कार्य तेजी से चल रहा है. एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच रही है.”
वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ लिखा, “माता वैष्णो देवी मार्ग पर तीर्थयात्रियों की मृत्यु के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे.”
एलजी मनोज सिन्हा ने कहा, “यह जानकर अत्यंत व्यथित हूं कि लगातार बारिश के कारण हुए दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन में माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की जान चली गई. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. अधिकारियों को तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.”
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बीच मंगलवार को माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन की बड़ी घटना हुई. रियासी जिले के त्रिकुटा पहाड़ियों में अर्धकुंवारी के पास हुए इस हादसे में अब तक 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं.
घटना के बाद तुरंत एनडीआरएफ की टीम, श्राइन बोर्ड के कर्मचारी और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. सुरक्षा कारणों से यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दिनों से जारी भारी बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका पहले ही जताई गई थी. जिला प्रशासन ने तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने और मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी थी. फिलहाल, प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
ये भी पढ़ें: Doda Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के डोडा में तबाही का मंजर, बादल फटने से कई घर तबाह, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
-भारत एक्सप्रेस
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…
Allahabad High Court lawyers protest boycott court: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुर्सी को लेकर शुरू हुआ…