Bharat Express DD Free Dish

Doda Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के डोडा में तबाही का मंजर, बादल फटने से कई घर तबाह, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बादल फटने की खबर सामने आई है. डोडा के थाथरी उप-मंडल में हुई इस आपदा ने काफी घर तबाह कर दिए. बताया जा रहा है कि इस तबाही में 10 से ज्यादा घर तबाह हो गए.

Doda Cloudburst: डोडा में तबाही का मंजर, बादल फटने से कई घर तबाह

Doda Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बादल फटने की खबर सामने आई है. डोडा के थाथरी उप-मंडल में हुई इस आपदा ने काफी घर तबाह कर दिए. बताया जा रहा है कि इस तबाही में 10 से ज्यादा घर तबाह हो गए. वहीं बादल फटने के बाद से स्थानीय लोगों के मन में दहशत फैली हुई है.

इस घटना में 4 लोगों की मौत की खबर सामने नहीं आई है. वहीं आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव का काम तेजी से चल रहा है.

डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से आज शाम त भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे राहत बचाव के काम में कुछ देर के लिए परेशानी होने की संभावना है.

डोडा में बादल फटने की वजह से इलाके में सैलाब देखने को मिल रहा है. रास्ते में आने वाले पेड़ ऐर मकार सब तबाह हो गए हैं. साथ ही कई मकान पानी में बह गए तो कुछ घर टूट गए हैं.

शहर में नदी का पानी घुसा, हालात बिगड़े

जम्मू के कई इलाकों में नदियां उफान पर हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि पानी तेज रफ्तार से बहता हुआ बाजारों और गलियों तक पहुंच गया है.

हालात को देखते हुए कई रास्तों को एहतियातन बंद करना पड़ा है ताकि किसी दुर्घटना से बचा जा सके. प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR में हल्की बारिश, यूपी-बिहार में वज्रपात का अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी

भूस्खलन से हाईवे बंद

रामबन क्षेत्र में भारी भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को पूरी तरह रोक दिया गया है. लगातार तेज बारिश और हवाओं के चलते तवी नदी में सैलाब आ गया है, जिसने रिहायशी इलाकों को जलमग्न कर दिया.

नदी किनारे बसे गांव और कस्बे खाली कराए जा रहे हैं ताकि नुकसान कम से कम हो. इससे पहले उत्तराखंड के धराली में बादल फटने की घटना ने तबाही मचा दी थी, जिसमें पांच से ज्यादा लोगों की जान चली गई और कई लोग लापता हो गए थे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read