मुठभेड़ के दौरान पुलिस (फोटो सोशल मीडिया)
Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशांबी (Kaushambi) जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पुलिस ने रेप पीड़िता की हत्या के आरोपी को 48 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. महेवाघाट थाना क्षेत्र के ढेरहा गांव में दो दिनों पूर्व एक युवती का रेप करने के बाद कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. तो वहीं बुधवार को पुलिस आरोपी को दबोचने में कामयाब हो गई है. उसके कुछ साथी मौका पाते ही फरार हो गए हैं. तो वहीं आरोपी को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, सोमवार की शाम को महेवाघाट थाना क्षेत्र के ढेरहा गांव में अशोक निषाद ने दुष्कर्म पीड़िता की कुल्हाडी से काटकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया था. खबर सामने आई है कि रेप पीड़िता की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उसने दुष्कर्म के आरोपी पवन निषाद के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया था. दूसरी ओर पीड़िता इस मामले में सुलह के लिए तैयार भी नहीं थी.
ये भी पढ़ें- UP News: उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार चल रहा माफिया अतीक का करीबी नफीस गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 50000 का इनाम
गांव को हिला कर रख देने वाली इस घटना लेकर मौके पर पहुंचे आईजी और एडीजी जोन प्रयागराज ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे. इसी के बाद अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर की अगुवाई में तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई थीं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी. बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि, यमुना के राम नगर कछार में आरोपी छुपे हैं. इसी के बाद एसओजी टीम और कई थानों की पुलिस ने कछारी इलाके में कॉम्बिंग शुरू कर दी थी और फिर पुलिस व बदमाशों के बीच आधे घंटे मुठभेड़ चली. इस दौरान दुष्कर्म पीड़िता की हत्या का मुख्य आरोपी अशोक निषाद घायल हो गया. उसे पुलिस की तीन गोलियां लगी. इसी के साथ पुलिस ने उसके साथी गुलाब को भी दबोच लिया.
एनकाउंटर के बारे में पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अशोक निषाद और गुलाब के पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, दो 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं. उन्होंने आगे बताया कि दो दिन पूर्व महेवाघाट के ढेरहा में अशोक निषाद ने कुल्हाडी मारकर 20 साल की युवती की हत्या कर दी थी. हत्यारोपी युवती का पड़ोसी था. इसी के बाद हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही थी. तभी पुलिस और बदमाशों के बीच रामनगर कछार में मुठभेड हो गई. बदमाशों ने पुलिस पर हमला बोल दिया. इस पर पुलिस की ओर से आत्मरक्षा में चलाई गोली से युवकी की हत्या का मुख्य आरोपी अशोक निषाद घायल हो गया है. फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…