देश

MP Election: वोटिंग के दौरान बीजेपी नेता ने खींच ली EVM की तस्वीर, अब दर्ज हुई FIR

MP Election:  मध्य प्रदेश में नई सरकार गठन के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ. लेकिन हरदा के बीजेपी नेता को विधानसभा चुनाव महंगा पड़ गया. दरअसल, बीजेपी के पूर्व पार्षद दिलावर खान के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. बताया गया है कि दिलावर खान ने मतदान के दौरान ईवीएम की फोटो खींच ली. जिसके बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. इसके बाद हरदा जिले के कांग्रेस इकाई ने दिलावर खान की शिकायत चुनाव आयोग से कर दी. अब बीजेपी के पूर्व पार्षद के खिलाफ हरदा सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.

121 नंबर बूछ पर वोट डालने पहुंचे थे दिलावर खान

वहीं इस मामले में हरदा एएसपी आर डी प्रजापति ने बताया कि हरदा तहसीलदार को ईवीएम मशीन का फोटो वायरल करने को लेकर प्रतिवेदन मिला था. जिसके आधार पर दिलावर खान के खिलाफ सिटी कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि दिलावर खान वोट डालने बूथ संख्या 121 पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने ईवीएम की फोटो खींच ली और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. फोटो देखते ही देखते वायरल हो गई. इसके बाद कांग्रेस ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत कर दी.

बता दें कि जनसंपर्क द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार विधानसभा निर्वाचन के लिये गत 17 नवम्बर को मतदान सम्पन्न हुआ था. इस दौरान पूर्व पार्षद दिलावर खान ने वार्ड क्र. 22 में स्थित बूथ क्रमांक 121 (शासकीय उर्दू प्राथमिक शाला लाल स्कूल) हरदा में अपना वोट डालकर उस ईवीएम का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया था. जिसके बाद उनके ऊपर ये कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election: “कांग्रेस का पंजा एक ही काम करता है सिर्फ लूटो”, पीएम मोदी बोले- विकसित भारत के लिए है ये चुनाव

इन धाराओं के तहत दर्ज FIR

बताते चलें कि बीजेपी के पूर्व पार्षद दिलावर खान के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. इस बारे में एडिशनल एसपी आरडी प्रजापति ने कहा कि तहसीलदार के प्रतिवेदन के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस थाने में आरोपी दिलावर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

12 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

17 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

17 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

28 minutes ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

49 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

1 hour ago