देवगढ़ में पीएम मोदी ने रैली को किया संबोधित (फोटो X)
Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए आज शाम को प्रचार थम जाएगा. उससे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में देवगढ़ में रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया. पीएम मोदी ने कहा कि बहुत ऐसे लोग हैं, जो भाजपा की ताकत को जानते ही नहीं हैं, उनको लगता है कि मोदी को गाली दे दोगे तो उनकी गाड़ी चल जाएगी. लेकिन उनको पता नहीं है कि ये ऐसी पार्टी है जिसे कार्यकर्ताओं ने अपने खून-पसीने से बनाया है.
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ” कांग्रेस ने फौजियों को सिर्फ धोखा दिया. ‘वन रैंक वन पेंशन’ को लटकाए रखा, लेकिन ये भाजपा सरकार है जिसने आपसे ‘वन रैंक वन पेंशन’ की गारंटी दी थी और वो गारंटी पूरी कर दी. कांग्रेस ने राजस्थान को अपराध में नंबर वन बनाया, भाजपा राजस्थान को निवेश में अग्रणी बनाएगी. कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार में टॉप पर पहुंचाया, भाजपा आपके राज्य को उद्योगों में अग्रणी बनाएगी. कांग्रेस ने राजस्थान को पेपर लीक में अग्रणी बनाया, भाजपा राजस्थान को शिक्षा और खेल में अग्रणी बनाएगी.”
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ये चुनाव सिर्फ विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनाने का नहीं है. ये चुनाव विकसित भारत के लिए, विकसित राजस्थान की ठोस आधारशिला रखने का चुनाव है. इसलिए राजस्थान से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना जरूरी है.
उन्होंने कहा कि आज राजस्थान में बहुत सारी शादियां हैं और इन शादियों के कारण इलेक्शन कमीशन ने चुनाव की तिथि बदल दी, ताकि शादियों में रुकावट न आए. ऐसे में राजस्थान की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि पूरी जिम्मेदारी के साथ आप मतदान करेंगे. पिछले चुनाव के मतदान से ज्यादा वोटिंग होनी चाहिए. राजस्थान के इस चुनाव में हमारी माताओं, बहनों और बेटियों ने जिस प्रकार से भाजपा का झंडा उठा लिया है, वो काबिले-तारीफ है.
आज राजस्थान में हर तरफ से एक ही बात सुनाई देती है- गहलोत जी, कोनी मिलै वोट जी. राजस्थान ने आज तक इससे बड़ी महिला विरोधी सरकार नहीं देखी है. इसलिए राजस्थान के जन-जन ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है. इसलिए कल मैं डंके की चोट पर कहा है कि राजस्थान में अब कभी भी गहलोत सरकार की वापसी नहीं होगी. राजस्थान की इस धरती का कण-कण वीर-वीरांगनाओं की गाथाओं से भरा पड़ा है. लेकिन कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को माताओं, बहनों, बेटियों पर अत्याचार के मामले में नंबर वन बना दिया है और मुख्यमंत्री कहते हैं कि यहां महिलाएं झूठे मुकदमे दर्ज कराती हैं.
यह भी पढ़ें- “राजस्थान में सबसे खराब स्थिति महिलाओं और दलितों की”, अमित शाह बोले- भ्रष्टाचार का प्रतीक है लाल डायरी
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये चुनाव उनको सजा देने का चुनाव है और आपके एक वोट में उनको सजा देने की ताकत है. आजादी के बाद जो देश का सबसे बड़ा घोटाला हुआ, वो भी हमारे देश के वीर जवानों के लिए जो खरीद करनी थी, उनमें भी इन्होंने घोटाला कर दिया. बोफोर्स घोटाले को देश कभी नहीं भूल सकता। कांग्रेस ने सबमरीन में घोटाला किया, हेलिकॉप्टर में घोटाला किया. जल हो, नभ हो, थल हो…कांग्रेस का पंजा एक ही काम करता है सिर्फ लूटो.
-भारत एक्सप्रेस
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…