देश

KC Tyagi: जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से केसी त्यागी ने दिया इस्तीफा, अब इनको मिली ये जिम्मेदारी

KC Tyagi: जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से केसी त्यागी ने इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद राजीव रंजन प्रसाद को जेडीयू का नया राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है. इसको लेकर पार्टी के महासचिव आफाक अहमद खान ने पत्र जारी कर सूचना दी है तो वहीं केसी त्यागी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने की बात कही है.

बता दें कि जेडीयू महासचिव आफाक अहमद खान के द्वारा जारी किया गया पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस पत्र में लिखा गया है कि ‘जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री, बिहार) ने राजीव रंजन प्रसाद को राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है. केसी त्यागी, जो प्रवता के पद पर पार्टी में है, उन्होंने निजी कारण से पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है.’

ये भी पढ़ें-Jammu and Kashmir Assembly Elections: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल गांधी के साथ ही खरगे-सोनिया के भी नाम शामिल

जेडीयू को लगा झटका

मालूम हो कि केसी त्यागी को जेडीयू का कद्दावर नेता माना जाता है. वह हर मामले पर मुखर होकर अपनी बात रखते रहे हैं. तो वहीं उनको सीएम नीतीश का भी बेहद करीबी माना जाता रहा है. फिलहाल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केसी त्यागी का राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. मालूम हो कि सीएम नीतीश इन दिनों पार्टी पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं और काफी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं. संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. तो वहीं राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि विधानसभा चुनाव से पहले केसी त्यागी का त्यागपत्र देने पार्टी के लिए काफी नुकसान हो सकता है.

इस मामले में दे रहे थे विपक्ष का साथ

बता दें कि हाल के दिनों में केसी त्यागी इजराइल मामले में विपक्ष का साथ देते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी को भी नसीहत दी थी और कहा था कि केंद्र सरकार को इजरायल की मदद तत्काल बंद कर देनी चाहिए. तो वहीं अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. इसी के बाद से बिहार की राजनीति में इस पर लगातार चर्चा जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

14 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

32 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

49 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago