देश

शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने के मामले में महाविकास अघाड़ी का जारी है विरोध प्रदर्शन…लोग चप्पल लेकर उतरे सड़कों पर

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने के बाद से ही इसको लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. तो वहीं आज यानी रविवार को महाविकास अघाड़ी (MVA) मुंबई में प्रदर्शन कर रही है. इस आंदोलन को अघाड़ी ने जोड़े मारो (जूता मारो) नाम दिया है और यही वजह है कि लोग सड़कों पर चप्पल लेकर उतर गए हैं.

इस मार्च में उद्धव ठाकरे और शरद पवार भी गेटवे ऑफ इंडिया पर पहुंच गए हैं. दूसरी ओर महा विकास अघाड़ी के खिलाफ भाजपा भी जवाबी प्रदर्शन कर रही है. भाजपा का जवाबी प्रदर्शन मुंबई के दादर इलाके में जारी है.

 

तो दूसरी ओर MVA साउथ मुंबई के हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक पैदल मार्च निकाला है जिसमें ​​​​​​इसमें ​उद्धव ठाकरे और शरद पवार शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं.

ये भी पढ़ें-MP News: ट्रांसफर से खुद को बचाने के लिए शिक्षकों ने बता डाला ब्रेन ट्यूमर का मरीज, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

तो दूसरी ओर भाजपा भी विपक्ष के खिलाफ दादर समेत कई कई इलाकों में प्रोटेस्ट कर रही है. भाजपा ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी माफी मांग चुके हैं. फिर विपक्ष क्यों प्रदर्शन कर रहा है? इस आंदोलन को लेकर डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि MVA का आंदोलन राजनीतिक है. नेहरू जी ने अपनी किताब में शिवाजी महाराज का अपमान किया था. क्या कांग्रेस इसके लिए माफी मांगेंगी?

बता दें कि इस मामले में शिवसेना प्रमुख उद्भव ठाकरे पहले ही सवाल खड़े करते हुए आरोप लगा चुके हैं कि शिवाजी महाराज की मूर्ति हवा से कैसे गिर गई. राज्य में भ्रष्टाचार से लिप्त सरकार चल रही है. स्मारक के काम में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है. इसे फिर से बनाने के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार होगा. कामकाज में कीड़े लग गए हैं. मैं इन्हें शिवद्रोही कहूंगा.

 

प्रतिमा गिरने को लेकर PM मोदी और CM शिंदे मांग चुके हैं माफी

बता दें कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने को लेकर पीएम मोदी ने 30 अगस्त को महाराष्ट्र के पालघर में माफी मांगी थी. उस समय उन्होंने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज मेरे और मेरे दोस्तों के लिए सिर्फ एक नाम नहीं हैं. हमारे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक महाराजा नहीं हैं. हमारे लिए वे पूजनीय हैं. आज मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने नतमस्तक हूं और उनसे क्षमा मांगता हूं. बता दें कि पीएम से पहले महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी माफी मांग चुके हैं. बावजूद इसके विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है और विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

16 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

32 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

2 hours ago