देश

Jammu and Kashmir Assembly Elections: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल गांधी के साथ ही खरगे-सोनिया के भी नाम शामिल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कमर कस ही है. तो वहीं कांग्रेस की ओर से ताजा खबर सामने आ रही है कि पार्टी ने पहले चरण के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम भी शामिल किया गया है.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची में जयराम रमेश, अंबिका सोनी, अजय माकन, सलमान खुर्शीद और कन्हैया कुमार का नाम भी शामिल है. इसी के साथ ही लिस्ट में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के भी नाम को शामिल किया गया है. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के लिए 18 सितंबर को वोटिंग होने वाली है. इसको लेकर कांग्रेस जोर-शोर से तैयारी करने में जुटी है.

जम्मू-कश्मीर में साल 2014 के बाद से यह पहला विधानसभा चुनाव होगा, क्योंकि 2019 में आर्टिकल 370 को निरस्त कर दिया गया था.  इसके बाद से जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं हुए हैं.

मालूम हो कि 90 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए तीन चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं. 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी. कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है.

ये भी पढ़ें-MP News: ट्रांसफर से खुद को बचाने के लिए शिक्षकों ने बता डाला ब्रेन ट्यूमर का मरीज, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

देखें पूरी लिस्ट

मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, रजनी पाटिल, राजीव शुक्ला, मनीष तिवारी, प्रियंका गांधी वाड्रा, इमरान प्रतापगढ़ी, के.सी. वेणुगोपाल, किशोरी लाल शर्मा, अजय माकन, रंजीत रंजन, अंबिका सोनी, रमन भल्ला, भरत सिंह सोलंकी, ताराचंद, तारिक हमीद कर्रा, चौधरी लाल सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू, पीरजादा मोहम्मद सईद, जयराम रमेश, इमरान मसूद, गुलाम अहमद मीर, पवन खेड़ा, सचिन पायलट, सुप्रिया श्रीनेत, मुकेश अग्निहोत्री, कन्हैया कुमार, चरणजीत सिंह चन्नी, मनोज यादव, सलमान खुर्शीद, शाहनवाज चौधरी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजेश लिलोठिया, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, अलका लांबा, सैयद नासिर हुसैन, श्रीनिवास बी.वी., विकार रसूल वानी, नीरज कुंदन.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

34 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

46 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

1 hour ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

2 hours ago