देश

“जो सरकार अपने दिन गिनने लगे तो समझ लो…”- बीजेपी के 400 दिनों के टारगेट पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, केसीआर की रैली में पहुंचे थे सपा प्रमुख

Akhilesh Yadav In KCR Rally: तेलंगाना के खम्मम में BRS ने एक जनसभा का आयोजन किया. जनसभा में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की उपस्थिति में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, पंजाब के CM भगवंत मान, केरल के CM पिनाराई विजयन, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और CPI महासचिव डी. राजा शामिल हुए.

इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कल BJP की कार्यकारिणी बैठक खत्म हुई, उन्होंने कहा कि 400 दिन बाकी है, हमें तो लगता था कि ये सरकार वो है जो दावा करती थी कि हटेगी नहीं, लेकिन अब वो स्वयं स्वीकार रहे हैं कि अब 400 दिन है. जो सरकार अपने दिन गिनने लगे तो समझ लो ये सरकार 400 दिन बाद रुकने वाली नहीं है.

अखिलेश ने साधा भाजपा पर निशाना

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कहा था 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, हालांकि अब 2023 शुरू हो गया है लेकिन मुझे तो ये लगता है किसानों की परेशानी और तकलीफ को देखकर कि इन भाजपा वालों का 2022 अभी खत्म नहीं होगा.

भाजपा सरकार चुनी हुई सरकारों को कर रही है परेशान- अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि ये खम्मम वो धरती है जिसने हमेशा इतिहास बनाने का काम किया है. यहां के लोगों ने बड़ी से बड़ी हुकूमत और ताकतें रही होंगी उनके खिलाफ अपनी आवाज उठाने का काम किया है. भाजपा सरकार चुनी हुई सरकारों को परेशान करने का काम कर रही है.

ये भी पढ़ें: Lucknow: हम यहां की चाय नहीं पियेंगे, जहर दे दोगे तो? हमें भरोसा नहीं, हम बाहर से मंगा लेंगे, बोले- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि हमारी सभी देशी भाषाओं को दरकिनार करते हुए हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में चित्रित करने का प्रयास किया जा रहा है. अपनी मातृभाषाओं को खत्म कर हिंदी थोपने से राष्ट्र की अखंडता प्रभावित होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago