खेल

Shubman Gill: हैदराबाद में शुभमन गिल ने कीवियों को जमकर धोया, जड़ा शानदार दोहरा शतक, कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त

Shubman Gill Breaks Big Record: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने वनडे फॉर्मेट में अपने बल्लेबाजी कौशल का प्रदर्शन जारी रखा है. इस युवा बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में धमाकेदार पारी खेली. गिल ने न केवल भारतीय पारी संभाली बल्कि एक तूफानी पारी खेलकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया. गिल ने महज 19वीं वनडे इनिंग में 1000 रन पूरे किए हैं. गिल अब सबसे कम पारियों में हजार रन बनाने वाले संयुक्त रूप से दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

गिल ने ठोका दोहरा शतक

शुभमन गिल ने हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में दोहरा शतक ठोका. इस युवा बल्लेबाज ने 145 गेंदों में अपनी डबल सेंचुरी पूरी की. खास बात ये है कि शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी हैं. इससे पहले रोहित शर्मा ने तीन दोहरे शतक ठोके हैं. सबसे पहले ये कारनामा सचिन तेंदुलकर ने किया था. इसके बाद सहवाग और ईशान किशन भी दोहरा शतक ठोक चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Hockey WC 2023: साउथ कोरिया से मैच के दौरान जापान की बड़ी गलती, FIH ले सकता है बड़ा एक्शन

शुभमन गिल बने भारत के नए ‘रन मशीन’

ये बड़ा रिकॉर्ड बनाने के दौरान शुभमन गिल ने विराट कोहली और शिखर धवन का रिकॉर्ड भी तोड़ा, जिन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 24 पारियां लीं. गिल ने मैच की शुरुआत 1000 रन के निशान से 106 रन कम पर की और उन्होंने इतिहास रचने के लिए एक शानदार शतक बनाया.

इस लिस्ट में कुल मिलाकर, गिल वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के इमाम-उल-हक के साथ संयुक्त रूप से सबसे तेज गति से दूसरे स्थान पर हैं. फखर जमान 18 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर तालिका में शीर्ष पर हैं.

सबसे तेज हजार रन (वनडे इंटरनेशनल):

-फखर जमां (पाकिस्तान)- 18 पारी
-शुभमन गिल (भारत)- 19 पारी
-इमाम उल हक (पाकिस्तान)- 19 पारी
-विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)- 21 पारी
-केविन पीटरसन (इंग्लैंड/आईसीसी)- 21 पारी
-जोनाथन ट्रॉट (इंग्लैंड)- 21 पारी
-क्विंटन डिकॉक (साउथ अफ्रीका)- 21 पारी
-बाबर आजम (पाकिस्तान)- 21 पारी
-रस्सी वैन डेर डुसेन (साउथ अफ्रीका)- 21 पारी

एक भारतीय द्वारा सबसे तेज 1000 वनडे रन

19 पारी – शुभमन गिल
24 पारी – विराट कोहली/शिखर धवन
25 पारी – नवजोत सिंह सिंधु/श्रेयस अय्यर

आपको बता दें गिल के लिए यह बैक-टू-बैक शतक था. इससे पहले उन्होंने तीसरे वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 114 रन बनाकर कोहली के साथ एक बड़ी जीत की नींव रखी थी. 23 वर्षीय ने एक बार फिर शानदार पारी खेली और ब्लैककैप गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

विशाखापत्तनम में CII पार्टनरशिप समिट का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें…

4 minutes ago

किसानों को मोदी सरकार की बड़ी राहत: रबी सीजन के लिए खाद सब्सिडी बजट अनुमान से 92% अधिक, ₹62,370 करोड़ मंजूर

PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया…

54 minutes ago

राणा कपूर की पत्नी बिंदू कपूर को NCLAT से झटका, चार कंपनियों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही का आदेश बरकरार

यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर की पत्नी बिंदु कपूर को एनसीएलएटी से बड़ा झटका…

1 hour ago

तमिलनाडु निजी स्कूल मान्यता घोटाले मामले में पूर्व मंत्री अनबिल महेश को नहीं मिली राहत, मद्रास हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

तमिलनाडु के बहुचर्चित स्कूल मान्यता घोटाले में बंद पूर्व मंत्री अनबिल महेश की जमानत याचिका…

1 hour ago