Kerala Assembly Election 2026: केरलम (पहले केरल) में चुनावी बिगुल बजते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. चुनाव आयोग ने अभी कुछ ही दिन पहले राज्य की सभी 140 सीटों पर 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराने की घोषणा की थी, और अब कांग्रेस ने भी अपनी कमर कस ली है. मंगलवार को पार्टी ने 55 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी, जिससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस इस बार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है.
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) द्वारा जारी इस लिस्ट में पार्टी ने सोशल इंजीनियरिंग का ध्यान रखा है. लिस्ट में अनुभवी चेहरों के साथ युवाओं, महिलाओं और अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) के उम्मीदवारों को मौका दिया गया है. इस बार वकीलों (एडवोकेट्स) को भी मैदान में उतारा गया है, जो पार्टी की छवि को मजबूती देंगे.
पार्टी ने चांडी ओमन को पुथुप्पल्ली, रमेश चेन्नितला को हरिपद और वी.डी. सथीसन को परवूर से टिकट दिया है. वहीं, एर्नाकुलम से टी.जे. विनोद और कोट्टायम से त्रिवंचुर राधाकृष्णन को प्रत्याशी बनाया गया है. उत्तर और मध्य केरलम में इर्रिक्कुर से एडवोकेट सज्जीव जोसफ और थलास्सेरी से एडवोकेट के.पी. सजू चुनाव लड़ेंगे. वायनाड के इलाकों में कलपेट्टा से टी. सिद्दीक और सुल्तानबाथेरी (ST) से एडवोकेट आई.सी. बालाकृष्णा को जिम्मेदारी मिली है.
मनन्थवाडी (ST) से उषा विजयन, एलाथुर से विद्या बालाकृष्णन और कोल्लम से एडवोकेट बिंदु कृष्णा जैसे नाम शामिल हैं, जो दिखाता है कि पार्टी महिला वोट बैंक को साधने की कोशिश में है.
एससी/एसटी सीटों पर कांग्रेस ने काफी सोच-समझकर नाम तय किए हैं. बालुस्सेरी से वी.टी. सोराज, वांडूर से ए.पी. अनिल कुमार और कोंगाड से के.ए. तुलसी को मैदान में उतारा गया है. पलक्कड़ की आरक्षित सीट पर रमेश पिशारोडी और चिरायिन्कीज से पूर्व सांसद राम्या हरिदास को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है.
बता दें कि चुनाव आयोग ने केरल के साथ तीन अन्य राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लिए भी तारीखों का ऐलान कर दिया है. केरल की जनता 9 अप्रैल को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेगी. सभी 140 सीटों के नतीजे 4 मई को आएंगे, जिससे साफ होगा कि केरल की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी.
यह भी पढ़ें: West Bengal Elections 2026: क्या ‘मतुआ’ वोट बैंक फिर पलटेगा बंगाल की सियासत की बाजी?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…
Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज कारोबार और करियर के लिहाज…
Aaj Ka Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों के लिए आज कामकाज में देरी और रुकावट…