Bharat Express DD Free Dish

Kerala Elections

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवल्ला में जनता सभा को संबोधित करते हुए भाजपा-एनडीए के कार्यक्रम और विकास एजेंडा पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि केरल में ऐतिहासिक बदलाव के अवसर हैं और 9 अप्रैल के मतदान के बाद भाजपा-एनडीए सरकार 4 मई को सत्ता में आएगी.

केरल की एट्टुमानूर सीट से 26 वर्षीय आशना थंपी सिर्फ 84 रुपये की संपत्ति के साथ चुनाव मैदान में उतरी हैं. बिना बड़े फंड और संसाधनों के, वे आम लोगों के मुद्दों पर जोर देते हुए क्राउडफंडिंग और डोर-टू-डोर कैंपेन के जरिए चुनाव लड़ रही हैं.

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इसमें वकील, महिला और अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए आरक्षित सीटों के उम्मीदवार शामिल हैं.

एनडीए के सांसदों ने असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत का दावा किया है.

केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को दक्षिण भारत के राज्य केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. यह प्रस्ताव राज्य सरकार की ओर से भेजा गया था, जिसे पहले तकनीकी कारणों से संशोधन के लिए लौटाया गया था.

Kerala Local Body Elections: केरल में स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस गठबंधन UDF ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. CPI(M) के नेतृत्व वाले LDF को परंपरागत गढ़ों में नुकसान हुआ, जबकि BJP ने तिरुवनंतपुरम समेत कई शहरी क्षेत्रों में मजबूत पकड़ बनाई.

PM Modi on BJP kerala Victory: पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम निगम में बीजेपी-एनडीए की जीत को केरल की राजनीति का ऐतिहासिक मोड़ कहा. 101 सीटों में 50 जीतीं, लोगों का विकास पर भरोसा बढ़ा. कार्यकर्ताओं का संघर्ष याद किया.

बिहार चुनाव में जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 दिसंबर से असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल के चुनावी दौरे पर जाएंगे.