देश

Kozhikode Train Fire: केरल ट्रेन अग्निकांड मामले में शाहीन बाग पहुंची केरल पुलिस, संदिग्ध आरोपी के घर कर रही तलाशी

Kozhikode Train Fire: केरल ट्रेन अग्निकांड के मुख्य संदिग्ध आरोपी शाहरुख सैफी के घर की तलाशी लेने के लिए केरल पुलिस की एक टीम बुधवार को दिल्ली के शाहीन बाग पहुंची. सैफी को मंगलवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरी से गिरफ्तार किया गया था. सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख सैफी को महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान में पकड़ा गया था. उसके चेहरे और सिर पर चोटें थीं. वो रत्नागिरी के एक अस्पताल में इलाज करा रहा था.

पुलिस कर रही है जांच

केरल पुलिस की एक टीम रत्नागिरी में आगे की जांच कर रही है. इस हमले में आग से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूदने से एक बच्चे सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई. अलप्पुझा-कन्नूर एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार (2 अप्रैल) रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर हुए अग्निकांड में 9 अन्य यात्री झुलस गए. जब ट्रेन कोझिकोड और कन्नूर खंड के बीच कोरापुझा पुल को पार करने वाली थी, तब सैफी ने यात्रियों पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी.

ये भी पढ़ें- Kerala: ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुई बहसबाजी, सिरफिरे ने लगाई आग, 3 की मौत, 8 घायल

क्या था मामला

अलप्पुझा से कन्नूर जाने वाली एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस कोझिकोड सेंट्रल स्टेशन से निकली थी और घटना के समय इलाथुर पुल पर थी. ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि चौंकाने वाली घटना डी1 बोगी में हुई, जब लाल शर्ट पहने आरोपी ने महिला और उसके सहित अन्य लोगों के बीच कहासुनी के बाद उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. गिरीश नाम के एक यात्री ने कहा, एक व्यक्ति ने एक महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की और उनमें से कुछ घायल हो गए. ट्रेन में काफी हंगामा हुआ और लोग दूसरे डिब्बों में भाग गए. मेडिकल कॉलेज के कैजुअल्टी वार्ड के डॉक्टरों के अनुसार, दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago