देश

पेपर लीक केस में तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष गिरफ्तार, आधी रात को घर से उठाकर ले गई पुलिस

तेलंगाना में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीआरएस और भाजपा एक बार फिर से आमने सामने आ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तेलंगाना यात्रा से कुछ दिन पहले तेलंगाना की पुलिस ने मंगलवार देर रात तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को हिरासत में ले लिया. भाजपा यह आरोप लगा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तेलंगाना यात्रा को बाधित करने के लिए केसीआर सरकार ने अवैध रूप से उनके प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लिया है.

बीआरएस सरकार के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस

भाजपा का यह भी कहना है कि बंदी संजय कुमार बुधवार को सुबह 9 बजे पेपर लीक मामले में राज्य की बीआरएस सरकार के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे, इसलिए उन्हें प्रेस कांफ्रेंस करने से रोकने के लिए मंगलवार को देर रात में ही तेलंगाना की पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस-बीजेपी में वीडियो वॉर, BJP ने मनमोहन सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप तो कांग्रेस पूछ रही है अडानी से PM मोदी का रिश्ता?

पीएम का 8 अप्रैल को तेलंगाना जाने का कार्यक्रम

आपको बता दें कि, दक्षिण भारत के तीन राज्यों की यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार, 8 अप्रैल को तेलंगाना जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है. अपनी इस तेलंगाना यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य की जनता के लिए महत्वपूर्ण कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करना है लेकिन उससे पहले तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी ने राज्य के राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है. भाजपा राज्य की केसीआर सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है.

-आईएएनएस

Satwik Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago