देश

Lok Sabha Election 2024: केशव प्रसाद मौर्य ने एक तीर से साधे दो निशाने, अखिलेश और राहुल की ऐसे ली चुटकी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी जारी है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर बड़ा जुबानी हमला बोला है. उन्होंने बीते दिनों संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर राहुल गांधी के बयान और यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव की रणनीति पर चुटकी ली और जमकर हमला बोला.

लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत का दावा करने वाले अखिलेश को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने चुटकी ली. केशव ने कहा कि अखिलेश यादव को कभी-कभी सपने आते हैं और इसीलिए ऐसी बातें करते हैं. पीएम मोदी अपने विकास नीतियों की वजह से निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और इस बार भी लोग उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए पहले से ही तैयार बैठे हैं.

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि देश की जनता सिर्फ यही सोच रही है कि कमल के निशान पर जल्दी से बटन दबाकर पीएम नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाया जाए. उन्होंने कहा कि आज से दो दिवसीय काशी दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच रहे हैं. हृदय से हम सभी कार्यकर्ता उनका अभिनंदन करते हैं. इन दो दिवसीय दौर में अनेक कार्यक्रम निर्धारित हैं जो ऐतिहासिक हैं और इससे संस्कृति को एक नई ऊंचाई मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक के बाद बुलाई CWC की मीटिंग

दुर्भाग्यपूर्ण है विपक्ष की बयानबाजी

बीते दिनों संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में लगातार विपक्षी दल भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे हैं. इस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि  इस मामले में विपक्ष की बयानबाजी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, यह गंभीर मामला है और लगातार ऐसे मामलों को लेकर विपक्ष सरकार पर बयानबाजी करता है. पहले भी उन्हें ऐसी बयानबाजी की वजह से नुकसान हुआ है और निश्चित तौर पर अगर ऐसे संवेदनशील मामलों को लेकर बयान उन्हें नुकसान ही पहुंचाएगा. इसी के साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी हताश निराश और उदास सेनापति हैं.

हमने भी दिया है छोटा सा योगदान

वहीं राम मंदिर उद्घाटन को लेकर कहा कि प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की तिथि निर्धारित है और यह सभी सनातनियों के लिए गर्व का क्षण है. हमने भी कार सेवक और राम भक्त के तौर पर अपना छोटा सा योगदान दिया था. इसी के साथ विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि, यह उन लोगों के लिए भी जवाब है जो राम भक्तों पर गोलियां चला रहे थे और उन लोगों के लिए भी जिन्होंने राम के अस्तित्व को मानने से इनकार कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

20 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

46 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

55 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

1 hour ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 hour ago