Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lok Sabha Elections: चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक के बाद बुलाई CWC की मीटिंग

CWC Meeting: हिंदी पट्टी के राज्य मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हार के बाद कांग्रेस अपनी वर्किंग कमेटी की बैठक में इस पर चर्चा कर सकती है.

congress

राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होगा गांधी परिवार ?

India Alliance Meeting: पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. हालांकि पार्टी का प्रदर्शन हिंदी पट्टी के राज्यों में कुछ खास नहीं रहा था. ऐसे में कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार को हराने के लिए इंडिया गठबंधन के साथ एक और मीटिंग करने जा रही है. यह बैठक 19 दिसंबर को होगी. लेकिन कांग्रेस की तैयारियां इससे आगे तक की है. तीन राज्यों में हार के बाद कांग्रेस अब कोई भूल नहीं करना चाहती है. इसलिए विपक्षी इंडिया गठबंधन की बैठक तुरंत बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक बुलाई है. यह बैठक 21 दिसंबर को होगी.

वहीं बताया जा रहा है कि विपक्षी गठंबधन इंडिया की बैठक में शीट शेयरिंग समेत अन्य मुद्दों के समाधान और उनकी सहमति के लिए बात की जा सकती है. इसमें पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की सीट पर सबकी नजरें होंगी.

सरकार को घेरने की कोशिश पर रणनीति

हिंदी पट्टी के राज्य मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हार के बाद कांग्रेस अपनी वर्किंग कमेटी की बैठक में इस पर चर्चा कर सकती है. इस बैठक को बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि सीडब्ल्यूसी पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है. इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी नेता मौजूद होंगे. इस बैठक में तीन राज्यों में मिलने वाली हार पर चर्चा और आगे की रणनीति बनाई जाएगी. इसके अलावा पार्टी सरकार को घेरने के लिए तमाम मुद्दों को एकजुट कर आगे की रणनीति बनाएगी.

सीट शेयरिंग पर सहमति जरुरी

संसद की सुरक्षा में चूक और सदन से 14 सांसदों के निकाले जाने के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी बना सकती है. फिलहाल विपक्ष गठबंधन इंडिया की सभी पार्टियां सबसे ज्यादा सीट शेयरिंग पर सहमति होने की कोशिश करेंगी, क्योंकि लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. वहीं बीजेपी भी गठबंधन इंडिया पर निशाना साधती आ रही है कि ये सभी पार्टियां आपस में ही एकजुट नहीं हो पाएंगी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital