खेल

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की करारी हार, कंगारू टीम ने 360 रनों के बड़े अंतर से दी मात

AUS vs PAK Perth Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 14 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट के चौथे दिन मैच को अपने नाम कर लिया. पहले मुकाबले में पाकिस्तान टीम को 360 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान टेस्ट टीम के नए कप्तान शान मसूद के लिए आगाज अच्छा नहीं रहा. पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 100 रन भी नहीं बना पाई. पूरी टीम 89 रन पर ढेर हो गई.

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 487 रन बनाए

पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और पहली पारी में 487 रन बनाए. ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 164 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं मिचेल मार्श ने 90 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों की बेहतरी पारी की बदौलत पूरी टीम पहली पारी में 487 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 271 रन पर ऑलआउट हो गई. ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हन ने 62 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाए.

पाकिस्तान को मिली 360 रनों से करारी हार

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 विकेट खोकर 233 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. दूसरी पारी में उस्मान ख्वाजा ने 90 रन और मिचेल मार्श ने नाबाद 63 रनों की पारी खेली. दूसरी पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम 89 रन पर ऑल आउट हो गई. इस तरह से पाकिस्तान को 360 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. ऑस्ट्रेलियाई टिम के दिग्गज स्पिनर नेथन लायन ने पहली पारी में 3 विकेट और दूसरी पारी में 2 विकेट चटकाए.

ये भी पढ़ें-  Sai Sudarshan Debut In ODI: साउथ अफ्रीका के खिलाफ साई सुदर्शन ने वनडे में किया डेब्यू, KL राहुल ने सौंपी कैप

बॉक्सिंग डे पर दोनों टीमों की भिड़ंत

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की टीम 1-0 से पीछे हो गई है. अब सीरीज का दूसरा मैच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच होगा. यह मुकाबला क्रिसमस के अगले दिन खेला जाएगा. 26 से 30 दिसंबर तक सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न में खेला जाएगा. उस मैच में पाकिस्तान की नजरें सीरीज में वापसी पर होगी. वहीं कंगारू टीम सीरीज में जीत दर्ज कर बढ़त बनाने की कोशिश करेगी.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड.

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, आमेर जमाल, खुर्रम शहजाद.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

3 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

14 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

25 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

34 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

1 hour ago