देश

Ayodhya Ram Mandir: ‘हाजमोला खाकर चले जाएं…’, राम मंदिर पर हो रही सियासत के बीच केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों की ली चुटकी

Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) का उद्घाटन होने जा रहा है और इसी दिन राम लला की प्राण प्रतिष्ठा भी होगी, लेकिन इससे पहले यूपी में सियासत जारी है. निमंत्रण न मिलने की वजह से जहां कई विपक्षी दलों के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर अभी स्पष्ट नहीं हुआ है तो वहीं कई नेता ये भी कह रहे हैं कि मंदिर में जाने के लिए किसी निमंत्रण की आवश्यकता नहीं. तो इसी बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने विपक्षी दलों की चुटकी ली है और कहा है, “भगवान श्रीराम सबके हैं. सभी को मंदिर के दर्शन करने चाहिए और जिनका हाज़मा ख़राब हो गया हो तो वो हाजमोला खाकर चलें जाएं.”

मालूम हो कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. इसको लेकर तैयारी तेज गति से आगे बढ़ रही है तो वहीं मंदिर का प्रथम चरण भी बनकर तैयार हो गया और गर्भ गृह में रामलला को 22 जनवरी को विराजमान किया जाएगा. 16 जनवरी से ही अयोध्या में धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे. कार्यक्रम को देखते हुए देश भर के सैकड़ों वीवीआईपी और साधु संतों को न्योता भेजा गया है. जहां एक ओर सीपीएस ने इस समारोह में आने से मना कर दिया है तो वहीं कांग्रेस नेताओं पर भी अभी असमंजस बना हुआ है. तो वहीं सपा नेता डिंपल यादव कह चुकी हैं कि अगर उन्हें न्योता मिलेगा तो वो जाएंगी, नहीं तो बाद में दर्शन के लिए जाएंगी. इसी के साथ अखिलेश कई बार ये बात कह चुके हैं कि, मंदिर में जाने के लिए किसी निमंत्रण की आवश्यकता नहीं है. इसी बीच केशव प्रसाद मौर्य ने निशाना साधते हुए विपक्षी दलों के लिए कहा है कि “मैं किसी के कहने पर कुछ नहीं कहना चाहता, भगवान रामलला से बस यहीं प्रार्थना करना चाहता हूं कि जिनकी बुद्धि किसी भी कारण से खराब है उनकी बुद्धि का शुद्धि हो जाए. भगवान श्रीराम सबके थे, सबके हैं और सबके रहेंगे. 22 जनवरी को भगवान रामलला अपने जन्मस्थान पर विराजमान होंगे और अनंतकाल तक भगवान रामलला अपने जन्मस्थान पर रहेंगे.”

ये भी पढ़ें- UP Politics: ‘श्रीराम को भूलने वाली सपा और कांग्रेस हो गई बर्बाद…’ भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने साधा निशाना, स्वामी प्रसाद मौर्य को दी ये सलाह

22 जनवरी के बाद आएं दर्शन करने

केशव मौर्य ने लोगों से अपील की है कि 22 जनवरी के बाद से मंदिर दर्शन करने के लिए लोग आएं. जिनको श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने न्योता दिया है वो अगर 22 जनवरी अयोध्या आएंगे तो उत्तर प्रदेश सरकार होने के नाते हम सभी अतिथियों का, पूज्य संतों का और भक्तों का हार्दिक स्वागत करते हैं, उनकी सुरक्षा करेंगे और व्यवस्था करेंगे और जिनका हाजमा खराब हो गया हो, वो अयोध्या में कोई हाजमोला होगा जाकर के वहां खा लें वो ठीक हो जाएगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

3 minutes ago

टिक-टिक-टिक इंतजार खत्म..! 21 अक्टूबर को खुलेगा ‘जाणता राजा’ का पूरा रोडमैप, साक्षी बनेगा भारत एक्सप्रेस

Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…

24 minutes ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

27 minutes ago

“कल तक लापता, आज मिला शव; मासूम रतन की मौत के पीछे कौन?”

Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…

41 minutes ago

पंजाब में ड्रग्स पर अमित शाह का हमला, AAP सरकार से पूछा सवाल, बोले- आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…

41 minutes ago