देश

Ayodhya Ram Mandir: ’22 जनवरी को मस्जिद-मदरसों में भी हो राम-राम का जाप…हमारे पुरखे एक’, RSS के इंद्रेश कुमार ने की अपील

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा और इसी दिन रामलला मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान होंगे. इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार (Indresh Kumar) ने मुस्लिम समाज से इस दिन राम नाम जपने की अपील की है. रविवार को उन्होंने कहा कि राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में ‘श्री राम, जय राम, जय जय राम’ का जाप किया जाए. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, हमारे पुरखे एक हैं.

दिल्ली में ‘राम मंदिर, राष्ट्र मंदिर: ए कॉमन हेरिटेज’ नाम की एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि, ‘‘भारत में 99 प्रतशित मुसलमान और अन्य गैर-हिंदुओं का भारत से नाता है. उनका नाता आगे भी बना रहेगा, क्योंकि हमारे पुरखे एक ही थे. उन्होंने अपना धर्म बदला, अपना देश नहीं.” इसी के साथ उन्होंने इस्लाम, ईसाइयत, सिख या किसी भी अन्य धर्म का पालन कर रहे लोगों से ‘शांति, सद्भाव एवं भाईचारा’ के लिए अपने अपने धर्मस्थलों पर प्रार्थना कर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़ने की अपील की है. बता दें कि इंद्रेश कुमार आरएसएस से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) के मुख्य संरक्षक हैं. उन्होंने अपने बयान को जारी रखते हुए आगे कहा कि, ‘‘हमारे पुरखे एक ही थे, हमारी सूरत भी एक जैसी है, हमारी पहचान संबंधी आकांक्षाएं भी समान हैं. हम सभी का इसी देश से नाता है, हमारा विदेशियों से कोई लेना-देना नहीं है.’’

ये भी पढ़ें- Ramlala Pran Pratishtha: “कब भगवान किसको बुला लें…” रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर लगाया धार्मिक ध्रुवीकरण का आरोप

मस्जिदों में हो श्रीराम का जाप

पुस्तक का विमोचन करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि ‘‘एमआरएम ने अपील की है और मैं आज दोहरा रहा हूं कि दरगाहों, मकतबों, मदरसों और मस्जिदों में 11 बार ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ दोहराएं. बाकी आप अपनी उपासना पद्धति का पालन करें.’’ तो वहीं इस मौके पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी मौजूद रहे और उन्होंने इस बात का समर्थन करते हुए कहा कि, ‘‘जिनका हृदय बड़ा है, सोच बड़ी है, उनके लिए पूरा विश्व ही कुनबा (परिवार) है. ज्ञान परंपरा, जिस पर भारत आधारित है, इस उपदेश से भरा है.’’

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली की छुट्टी पर कॉकरोच! CJP के फेस्टिवल वेकेशन पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…

45 minutes ago

असली निशाना कोई और सेलिब्रिटी था? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटर्स ने उगले बड़े राज

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…

1 hour ago

क्या से क्या कांड हो गया? रोहित बन इंदौर आया गाजियाबाद का अनस; देखें बजरंग दल का Live एक्शन VIDEO

Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…

1 hour ago

बेंती कोठी में सजा हथियारों का विशाल दरबार, दशहरे पर राजा भैया ने समर्थकों संग किया शस्त्र पूजन

Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…

1 hour ago