देश

‘केतन विग लगाता था, हकलाता था’, इसलिए सिया ने कर दी मंगेतर की हत्या! पुणे मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे

Ketan Murder Case: पुणे के लोहगढ़ किले में व्यापारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है. इस सनसनीखेज केस में आरोपी मंगेतर सिया गोयल से पुलिस की पूछताछ के दौरान लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं, जिसने जांच टीम को भी हैरान कर दिया है.

पुलिस पूछताछ में सिया गोयल ने दावा किया है कि केतन अग्रवाल के सिर पर बाल नहीं थे और वह विग लगाते थे. इसके अलावा उसने यह भी कहा कि केतन के हकलाने की आदत उसे पसंद नहीं थी. इसी वजह से वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी.

सिया का कहना है कि इन कारणों से ही उसने अपने कथित बॉयफ्रेंड चेतन के साथ मिलकर साजिश रची और हत्या को अंजाम दिया. हालांकि पुलिस इस बयान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर रही है और हर एंगल से जांच कर रही है.

गिरफ्तारी के बाद कोई मिलने नहीं पहुंचा

लोनावाला ग्रामीण पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद से अब तक सिया गोयल से मिलने कोई भी परिवार का सदस्य नहीं आया है. आमतौर पर ऐसे मामलों में परिजन थाने पहुंचते हैं लेकिन इस केस में स्थिति अलग दिख रही है. बताया जा रहा है कि सिया के माता-पिता और भाई घर पर मौजूद हैं लेकिन किसी ने भी अब तक पुलिस से संपर्क नहीं किया है. दूसरी ओर सह-आरोपी चेतन के पिता पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले की जानकारी लेते रहे.

ये भी पढ़ें- ‘केतन भी मेरे बेटे जैसा, सिया को भी उसी किले से नीचे फेंक दो…’ बेटी के खौफनाक कांड से आहत पिता की रुला देगी ये बात

क्राइम सीन रीक्रिएशन की तैयारी

पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए अब क्राइम सीन रीक्रिएशन की तैयारी कर रही है. इसके लिए लोहगढ़ किले पर डमी बॉडी का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि यह समझा जा सके कि वारदात कैसे अंजाम दी गई.

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटनास्थल पर आरोपियों की पोजिशन क्या थी और हमला किस तरीके से किया गया. अधिकारियों के अनुसार अब तक मामला पूरी तरह परिस्थिति के सबूतों पर आधारित है, इसलिए हर छोटे-बड़े पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है (Ketan Murder Case).

इस केस में पुलिस ने सिया गोयल के भाई को भी पूछताछ के लिए बुलाया है. उससे यह जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या सिया ने कभी केतन से शादी को लेकर असहमति जताई थी या घर में इस रिश्ते को लेकर क्या बातचीत होती थी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

47 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

55 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago