Bharat Express DD Free Dish

‘केतन भी मेरे बेटे जैसा, सिया को भी उसी किले से नीचे फेंक दो…’ बेटी के खौफनाक कांड से आहत पिता की रुला देगी ये बात

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल के पिता को सदमे में हार्ट अटैक आया और उन्होंने अस्पताल से न्याय की गुहार लगाई. उन्होंने कहा कि यदि अदालत में उनकी बेटी दोषी साबित होती है तो उसे कानून के तहत सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए…

Pune Murder case: महाराष्ट्र के पुणे से सामने आए बहुचर्चित कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड ने न सिर्फ पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि इस खौफनाक साज़िश ने एक हंसते-खेलते बेकसूर परिवार को भी जीते-जी मार डाला है. पुलिस का दावा है कि आरोपी लड़की सिया गोयल ने अपने कथित प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर मंगेतर केतन की हत्या की. इस घिनौने सच के सामने आते ही सिया का परिवार अंदर से पूरी तरह टूट चुका है.

दरअसल लोकलाज और इस गहरे सदमे के चलते सिया के बेबस पिता प्रवीण गोयल को दिल का दौरा पड़ गया है, जिसके बाद उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के बिस्तर से एक बेबस पिता और मां का जो दर्द बाहर आया है, उसने सुनने वालों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं.

‘हमने दामाद नहीं, अपना सगा बेटा खो दिया…'(Pune Ketan Agrawal Murder Case)

अस्पताल के आईसीयू बेड से बेहद भावुक और रुंधे गले से बातचीत करते हुए पिता प्रवीण गोयल ने कहा कि केतन अग्रवाल उनके लिए सिर्फ होने वाला दामाद नहीं था, बल्कि उनके सगे बेटे की तरह था. उन्होंने रोते हुए कहा, “आज भी मुझे इस खौफनाक मंजर पर यकीन नहीं हो रहा है. हमने अपना बेटा खो दिया है.

केतन हमारे परिवार का अटूट हिस्सा बन चुका था, हम उसके साथ अपनी बेटी के भविष्य के कई हसीन सपने देख रहे थे, लेकिन एक पल में सब कुछ उजड़ गया.” उन्होंने साफ किया कि रिश्ता तय होने के बाद सिया हमेशा बेहद खुश दिखती थी और दोनों अक्सर वीडियो कॉल पर बात करते थे.

‘दोषी निकले तो सिया को भी किले से नीचे धक्का दे दो’

इंसाफ की गुहार लगाते हुए एक लाचार पिता का दर्द तब गुस्से और इंसाफ की मिसाल में बदल गया जब उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) से कहा कि वह एक पिता होने के बावजूद न्याय के रास्ते में कभी नहीं आएंगे. प्रवीण गोयल ने रोते हुए कहा कि अगर अदालत में मेरी बेटी का अपराध साबित हो जाता है, तो उसे उसी लोहागढ़ किले की चोटी पर ले जाया जाए और ठीक उसी जगह से नीचे गहरी खाई में धक्का दे दिया जाए, जहां से उसने मेरे बेटे जैसे केतन को धक्का देकर मार डाला. वहीं, सिया की मां पूजा गोयल ने भी दो टूक कहा कि अगर मेरी बेटी दोषी है तो उसे सीधे फांसी दे दी जाए. कानून जो सबसे सख्त सजा दे सकता है, वही उसे मिलनी चाहिए.

यह भी पढ़ें:  दुनिया की सबसे ग्लैमरस फुटबॉलर ने रचाई सगाई, समंदर किनारे घुटनों के बल बैठकर BF ने किया प्रपोज

बाली ट्रिप की प्लानिंग और करोड़ों की शादी

परिजनों ने बताया कि वे दोनों की शादी की तैयारियों में रात-दिन जुटे थे. उदयपुर में होटल और अन्य व्यवस्थाओं के साथ करीब ₹3 से 5 करोड़ के बजट में एक आलीशान शादी होने वाली थी. यही नहीं, दोनों के प्री-वेडिंग ट्रिप के लिए बाली (इंडोनेशिया) जाने की पूरी योजना थी, जिसके लिए करीब ₹50 हजार की शॉपिंग भी की जा चुकी थी.

लेकिन पुणे ग्रामीण पुलिस के मुताबिक, 18 जून को सगाई टूटने और बदनामी के डर से सिया ने खौफनाक साजिश (Pune Ketan Agrawal Murder Case) रची और केतन को किले की खाई में धकेल दिया. फिलहाल दोनों आरोपी सलाखों के पीछे न्यायिक हिरासत में हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read