Bharat Express DD Free Dish

Ketan Agarwal

केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद सदमे में रहे उनके 71 वर्षीय दादा देवीचंद अग्रवाल का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. उधर, आरोपी सिया गोयल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और कथित Snapchat चैट ने जांच को नया मोड़ दे दिया है...

पुणे में अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या की आरोपी 20 वर्षीय सिया गोयल ने पुलिस जांच के दौरान कैमरों के सामने मिडिल फिंगर दिखाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. पुलिस उसे लुल्लानगर में उस जगह ले गई थी जहां उसने और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने केतन को लोहगढ़ किले से नीचे धकेलने की रिहर्सल की थी.

लोहगढ़ किले मर्डर केस में नए खुलासे हुए हैं. आरोपी सिया गोयल ने पूछताछ में दावा किया कि केतन के विग और हकलाने की वजह से वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी. पुलिस जांच जारी है.

केतन अग्रवाल हत्याकांड में जांच ने नया मोड़ ले लिया है. पुलिस का दावा है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी की कई गलतियों और डिजिटल सबूतों ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया. CCTV फुटेज और कॉल रिकॉर्ड इस केस में अहम साबित हुए.