देश

पटना कोचिंग कांड में बड़ा ट्विस्ट! खुद को पीड़ित बताने वाले खान सर पर ही दर्ज हो गई FIR, जाएंगे जेल?

Khan Sir Coaching Controversy new update: बिहार की राजधानी और देश के सबसे बड़े कोचिंग हब पटना के मुसल्लहपुर हाट में शुरू हुआ विवाद अब एक खूनी और कानूनी ‘गैंगवार’ का रूप लेता जा रहा है. ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ (Khan Global Studies) के संचालक और देश के मशहूर यूट्यूबर फैजल खान उर्फ खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के बाद अब कहानी में एक ऐसा मोड़ आ गया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. जहाँ एक तरफ खान सर खुद को पीड़ित बता रहे थे, वहीं अब उनके ही दो निजी सुरक्षा गार्ड्स को फायरिंग और आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मामले पर ताजा अपडेट यह भी आ रही है कि खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ कदमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज की गई है, इस चौंकाने वाले घटनाक्रम के बाद अब सोशल मीडिया पर एक ही सवाल गूंज रहा है कि क्या इस मामले में खान सर की भी गिरफ्तारी होगी?

क्या था पूरा मामला?(Khan Sir Coaching Controversy)

इस पूरे विवाद की शुरुआत 2 जून 2026 की रात करीब 10:10 बजे हुई. खान सर का आरोप है कि ‘ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टीट्यूट’ (Gyan Bindu Coaching) से जुड़े 15 से 20 उपद्रवियों ने उनके दफ्तर पर धावा बोल दिया. कोचिंग के बैनर-पोस्टर फाड़ दिए गए, पत्थरों की बरसात की गई और खान सर के गार्ड ‘चुनचुन’ का सिर फोड़ दिया गया.

खान सर ने दावा किया कि विरोधी कोचिंग वाले इस बात से चिढ़े हुए हैं कि खान सर बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के नतीजों में इतने शानदार रिजल्ट्स कैसे दे रहे हैं और मात्र 365 रुपए में गरीब बच्चों को क्यों पढ़ा रहे हैं. खान सर की शिकायत पर कदमकुआं थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

वायरल वीडियो ने कैसे पलटी बाजी?

मामला(Khan Sir Coaching Controversy) तब तक खान सर के पक्ष में था, जब तक पुलिस के हाथ एक नया और सनसनीखेज वीडियो नहीं लगा. शुरुआत में पटना पुलिस सीसीटीवी (CCTV) के आधार पर कह रही थी कि मौके पर कोई फायरिंग नहीं हुई. लेकिन सेंट्रल एसपी (SP) कार्यालय द्वारा जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, जांच के दौरान एक वीडियो सामने आया जिसमें खान सर की कोचिंग (KGS) के ही दो सुरक्षाकर्मी हवा में दनादन गोलियां (फायरिंग) चलाते हुए साफ नजर आ रहे हैं.

बता दें कि कदमकुआं पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि की और तत्काल कार्रवाई करते हुए खान सर के दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया और उनके हथियार जब्त कर फॉरेंसिक लैब (FSL) भेज दिए. यानी जो पक्ष पीड़ित था, अब उस पर ही आर्म्स एक्ट और अवैध फायरिंग की संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज हो चुका है.

ये भी पढ़ें: नहीं बेचा गया RBI से सोना! खुद बैंक ने बताया खजाने का गोल्ड गणित

अब क्या गिरफ्तार होंगे खान सर?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फिलहाल एफआईआर फायरिंग करने वाले गार्ड्स और मौके पर मौजूद उपद्रवियों पर दर्ज है. हालांकि, आर्म्स एक्ट और साजिश (Criminal Conspiracy) की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि क्या गार्ड्स ने खान सर के कहने पर या उनकी शह पर गोलियां चलाई थीं?

अगर जांच के दौरान खान सर की संलिप्तता या आदेश देने के सबूत मिलते हैं, तो यकीनन खान सर पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक सकती है. फिलहाल पुलिस पूरी सतर्कता से दोनों पक्षों की भूमिका खंगाल रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

कंगना रनौत का शाही स्वैग वायरल! सिल्क लहंगे और गोल्ड ज्वेलरी में दिखीं किसी महारानी से कम नहीं

 Kangana Ranaut Royal Look: कंगना रनौत का पारंपरिक फैशन और रॉयल एथनिक स्टाइल महिलाओं के…

19 minutes ago

नई दिल्ली में पहली BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक; केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग पर दिया जोर

Amit Shah BIMSTEC Meeting: राजधानी नई दिल्ली में पहली बार बिम्सटेक (BIMSTEC) गृह मंत्रियों की…

37 minutes ago

‘32,000 सैनिक मारे गए, खत्म करो युद्ध…’, रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी सीजफायर पर ट्रंप का बड़ा खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके प्रयासों से रूस और यूक्रेन एनर्जी…

39 minutes ago

‘कर्ज के तले लगा दी जिंदगी की बाजी!’ गनीमत…यूपी पुलिस ने टाइम पर पहुंच बचाई युवक की जान

Jhansi News Today: उत्तर प्रदेश के झांसी में 15 हजार रुपये के कर्ज के तनाव…

1 hour ago

सड़क पर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पंचकूला, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पंजाब के दो कुख्यात बदमाश घायल

Panchkula Police Encounter: हरियाणा के पंचकूला में पंजाब के एक कुख्यात गैंग से जुड़े दो…

1 hour ago