लीगल

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जंतर-मंतर प्रदर्शन के खिलाफ याचिका, दिल्ली हाई कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है. सीजेपी की तरफ से 6 जून को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के आयोजन का आह्वान किया गया है. यह याचिका सेव इंडिया फाउंडेशन की ओर से दायर की गई है. जस्टिस सौरभ बनर्जी और जस्टिस अमित शर्मा की अवकाशकालीन पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील की उस मांग को खारिज कर दिया, जिसमें दायर जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी. याचिकाकर्ता के वकील ने आज ही सुनवाई का आग्रह किया था.

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा उपायों की मांग

दायर याचिका में रोकथाम, नियमन और भीड़ नियंत्रण के उपाय करने के निर्देश देने की मांग की गई है. याचिकाकर्ता ने उसी तरह की आशंका प्रकट की है, जिसे सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके प्रकट कर चुके हैं—यानी लोगों को होने वाली परेशानी का डर या आशंका. दिल्ली हाई कोर्ट का कहना है कि दोनों पक्षों के वकीलों का कहना है कि सिंगल जज द्वारा रिट याचिकाओं को खारिज किए जाने के बाद ये अपीलें बेअसर हो गई हैं. इन हालात में इन रिट अपीलों को बेअसर मानकर खारिज किया जाता है, और भविष्य के मामलों में विचार के लिए कानून से जुड़ा सवाल खुला रखा जाता है.

सीजेआई सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद हुआ ‘सीजेपी’ का गठन

बोस्टन विश्वविद्यालय से स्नातक अभिजीत दिपके ने 15 मई को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा कुछ युवाओं को तिलचट्टे कहने के एक दिन बाद कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट बनाए. कुछ ही दिनों में इसके इंस्टाग्राम पेज पर 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स हो गए. हालांकि मुख्य न्यायाधीश ने बाद में स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी फर्जी डिग्री के साथ पेशे में प्रवेश करने वालों के लिए थी और कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से उद्धृत किया गया था.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी नौकरी में ‘ज्यादा पढ़ा-लिखा’ होना भी बन सकता है अयोग्यता, डिग्री छिपाने पर बर्खास्ती सही

भारत के मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणियों के जवाब में एक व्यंग्यात्मक आंदोलन के रूप में शुरू हुई इस पार्टी ने तीन प्रवक्ताओं—खोजी पत्रकार सौरभ दास, राजनीतिक शोधकर्ता और फिल्म निर्माता विजेता दहिया और पूर्व प्रबंधन सलाहकार आशुतोष रांका की नियुक्ति की है.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से क्या बदलेगी भारतीयों की किस्मत? H-1B और ग्रीन कार्ड पर टकटकी

US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…

5 minutes ago

दिवाली पर घर में लगा लें ये 5 पौधे, सुख-समृद्धि के साथ आएगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…

6 minutes ago

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

24 minutes ago

‘आत्मज्ञान से मनुष्य को आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास मिलता है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

37 minutes ago

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को लगा 440 वोल्ट का झटका..! संसद के दोनों सदनों में पिछड़ी रिपब्लिकन पार्टी

अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…

52 minutes ago

Silver Crash: महीनेभर में 18% धड़ाम हुई चांदी, क्या निवेशकों के लिए यही है खरीदारी का ‘गोल्डन टाइम’?

Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…

1 hour ago