आय से अधिक संपत्ति के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है. सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें सीबीआई और ईडी जांच का आदेश दिया गया था.
कोर्ट ने मामले को वापस हाई कोर्ट भेज दिया है और हाई कोर्ट अब नए सिरे से विचार करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान मूल याचिकाकर्ता के लोकश पर सवाल उठाया है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एस. वी राजू से कहा था कि एजेंसी को आखिर इतनी रुचि क्यों है.
हाई कोर्ट ने मामले को सीबीआई और ईडी को एक बीजेपी कार्यकर्ता के आरोपों की जांच करने का निदेश दिया था. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि ईडी जांच के लिए स्वतंत्र है. अदालत ने यह भी कहा था कि जांच के दौरान अगर किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो एजेंसी को कानून के मुताबिक एक्शन ले सकता है.
इस दौरान कोर्ट ने सीबीआई के हलफनामे को अस्पष्ट बताया था. सीबीआई और ईडी के अलावा केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय और गंभीर कपट अन्वेषण कार्यालय (एसएफआईओ) के निदेशक को भी निर्देश दिया था कि वह गांधी के खिलाफ याचिकाकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर 8 सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था.
बीजेपी कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर का आरोप था कि राहुल गांधी के पास उनकी आय से अधिक संपत्ति है. हाई कोर्ट ने 12 मई 2026 के आदेश में कहा था कि यह उम्मीद की जाती है कि यदि याचिकाकर्ता की शिकायत सीबीआई और ईडी द्वारा प्राप्त हो गई है, तो शिकायत में लगाए गए आरोपों का कानून के अनुसार सत्यापन किया जाएगा. कहा था कि सीबीआई या ईडी कानून के तहत अनुमत उचित कदम उठा सकते है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने 12 मई को इस मामले में बंद कमरे में करीब दो घंटे तक सुनवाई की थी.
December 2026 Tax Calendar: दिसंबर 2026 में TDS,TCS, एडवांस टैक्स, PF,ESI और GST रिटर्न से…
राजस्थान के एक छोटे से गांव भातेरी की रहने वाली भंवरी देवी शायद कभी नहीं…
Hardik Pandya engagement: हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा के रिश्ते को लेकर सगाई की चर्चाएं…
पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल…
UP Politics: समाजवादी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 26 नवंबर को 'जन-मन घोषणापत्र'…
Diljit Dosanjh Concert Theft: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के 'AURA INDIA…